Popular Posts

कोचिंग जा रही छात्रा की साइकिल में दाे युवकाें ने बाइक से ठाेकर मारी; फिर पांच युवकाें ने किया गैंगरेप

कोचिंग जा रही छात्रा की साइकिल में दाे युवकाें ने बाइक से ठाेकर मारी; फिर पांच युवकाें ने किया गैंगरेप

सकरा इलाके में काेचिंग जा रही 15 साल की छात्रा काे 5 बदमाश उठाकर बाेलेराे से ले गए और एक सुनसान खंडहर में सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना साेमवार शाम सात बजे की है। सामूहिक दुष्कर्म के बाद पांचाें युवक छात्रा की हत्या की साजिश रच रहे थे। इसकी भनक लगने के बाद छात्रा खंडहर के पीछे से किसी तरह निकलकर भाग निकली।

एक किमी. दूर एनएच-28 पर सुजावलपुर चाैक के पास पहुंचकर राे रही थी ताे स्थानीय दुकानदारों ने उसकी मदद की। घर पहुंचने के बाद छात्रा ने मां काे घटना की जानकारी दी। छात्रा ने 5 आरोपियों में दाे युवकाें के नाम भी परिजनों काे बताए। मंगलवार काे यह मामला सामने आया ताे ग्रामीणों ने एक आराेपी मो. इजहार काे पकड़ लिया और सकरा पुलिस काे साैंप दिया।

घटना की एफआईआर दर्ज करने के लिए सकरा थाने में आवेदन दिया गया, लेकिन थानेदार रामनाथ प्रसाद ने पीड़िताें से कहा कि महिला थाने में एफआईआर कराइए। बुधवार दोपहर एक बजे छात्रा व उसके परिजनों ने पुरानी बाजार स्थित महिला थाने में एफआईआर के लिए आवेदन दिया।

इसके बाद महिला थाने की पुलिस छात्रा काे मेडिकल जांच के लिए शाम में सदर अस्पताल ले गई। वहां देर शाम जांच की गई। छात्रा ने सादपुरा के मो. इजहार और चंदनपट्टी के आदित्य झा व उनके अज्ञात दोस्तों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
पीड़िता की जुबानी दरिदगी का दर्द- मुंह में कपड़ा ठूंसकर गमछे से बांध दिया

मैं 10वीं में पढ़ती हूं। रोज काेचिंग जाती हूं। साेमवार काे भी साइकिल से काेचिंग जा रही थी। दाे युवकाें ने बाइक से उसकी साइकिल में ठाेकर मार दी। जब वह रुकी ताे बाेलेराे पर सवार तीन युवक उतरे और जबरन खींचकर बाेलेराे में बैठा लिया। मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। मुंह काे सफेद गमछे से बांध दिया। सुजावलपुर चाैक के पास बंद पेट्रोल पंप के पीछे गाछी में एक सुनसान बंद घर में ले गए।

वहां पांचाें ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसमें एक युवक के पास पिस्तौल भी थी। सभी गोली मार कर मेरी हत्या करने की बात कर रहे थे। यह सुनने के बाद पीछे से भागी। साइकिल रास्ते पर ही गिरी रह गई थी, वह भी अब तक नहीं मिली है। (जैसा कि पीड़ित छात्रा ने बताया)
थानेदार ने मीडिया काे बताने पर पीड़ित पक्ष काे दी जेल भेजने की धमकी
मामला मीडिया में पहुंचने के बाद सकरा थानेदार का रंग ही बदल गया। उन्हाेंने वाट्सएप पर सामूहिक दुष्कर्म की घटना काे ही फर्जी बताना शुरू कर दिया। फिर छात्रा के पिता के आवेदन की प्रति उन्हें दिखाई गई, तब मीडिया कर्मियों काे मामले की जानकारी देने के लिए पीड़ित पक्ष काे ही थानेदार धमकी देने लगे।

मेडिकल जांच रिपोर्ट मिलने से ही छात्रा से दुष्कर्म की पुष्टि हाे पाएगी। फिलहाल छात्रा के आवेदन पर एफआईआर दर्ज की गई है। एक आराेपी की गिरफ्तारी की गई है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। -जयंत कांत, एसएसपी



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
In the bicycle of a student who is going to coaching, the young men hit the bike with a knife; Five youth gang raped again


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/news/in-the-bicycle-of-a-student-who-is-going-to-coaching-the-young-men-hit-the-bike-with-a-knife-five-youth-gang-raped-again-128096621.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2021/01/07/orig__1609975066.jpg

0 Response to "कोचिंग जा रही छात्रा की साइकिल में दाे युवकाें ने बाइक से ठाेकर मारी; फिर पांच युवकाें ने किया गैंगरेप"

Post a Comment