Popular Posts

दमगाड़ा हाईस्कूल में आज जीविका दीदियों से सिल्क की जानकारी लेंगे सीएम

दमगाड़ा हाईस्कूल में आज जीविका दीदियों से सिल्क की जानकारी लेंगे सीएम

सीएम नीतीश कुमार आज धमदाहा प्रखंड अंतर्गत दमगाड़ा पंचायत आ रहे हैं। वे स्वयं सहायता समूह के अंतर्गत जीविका के कार्यक्रम में भाग लेने के साथ-साथ जीविका दीदियों से सीधा संवाद करेंगे। सीएम नीतीश के आगमन को लेकर बुधवार को पूरा प्रशासनिक अमला दमगाड़ा ने कैंप कर रहा है।

बुधवार को जीविका के सीईओ बाला मुरगन डी, प्रमंडलीय आयुक्त राहुल रंजन महिवाल, डीएम राहुल कुमार, एसपी दया शंकर, सांसद संतोष कुशवाहा, धमदाहा विधायक लेशी सिंह समेत जिले के तमाम आला अधिकारी प्रखंड क्षेत्र के दमगाड़ा पंचायत पहुंच कर तैयारी का जायजा लेने के साथ-साथ आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस दौरान डीडीसी मनोज कुमार, एडीएम तारिख इकबाल, नगर आयुक्त विजय कुमार, एसडीओ राजेश्वरी पांडे, एएसडीएम संजीव कुमार सज्जन, अनुपम वरीय उप समाहर्ता, रमेश कुमार एसडीपीओ सहित सभी विभागों के आला अधिकारी दिन भर भ्रमण करते रहे।


अरण्यक एग्री प्रोड्यूसर कंपनी के शेयरधारकों में हैं जीविका दीदियां

सीएम नीतीश कुमार जीविका दीदियों के द्वारा अरण्यक एग्री प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के माध्यम से जीविका दीदियां मक्के के ट्रेडिंग के बारे में जानकारी लेंगे। इस कंपनी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें शेयर धारक के साथ-साथ ट्रेडिंग का काम भी जीविका दीदियों के द्वारा किया जाता है।

वर्तमान में पूर्णिया जिले के धमदाहा, बी कोठी, भवानीपुर, बनमनखी के अतिरिक्त कटिहार के कोढा में कुल 5753 जीविका दीदियां शेयर धारक हैं। जो भी लाभुक इससे लाभान्वित हुए हैं उनसे सीएम सीधे संवाद करेंगे। दमगाड़ा के हलालपुर में वार्ड नंबर सात में भी पहुंचकर जीविका दीदियों के कार्य को देखने की संभवना है।

सीएम के आगमन को ले छावनी में तब्दील हुई दमगाड़ा पंचायत, जगह-जगह बैरीकेडिंग

गंगा प्रसाद उत्क्रमित हाईस्कूल में जीविका के प्रदर्शनी का करेंगे अवलोकन

सीएम नीतीश कुमार गंगा प्रसाद उत्क्रमित हाई स्कूल प्रांगण में बने प्रदर्शनी का जायजा लेंगे। प्रदर्शनी में मक्का खरीदने के प्रक्रिया का डेमो भी देखेंगे कि किस तरह जीविका दीदियां मक्का खरीदकर बाजार तक बेचती हैं। इसके अलावा सतत जीविकोपार्जन, मलबरी आदि योजनाओं के भी प्रक्रिया को देखकर लाभुकों से संवाद करेंगे। समेकित बकरी भेड़ विकास योजना के तहत ग्रुप बनाने, बकरी खरीदने हेतु आर्थिक सहायता देने, फीडिंग प्रबंधन आदि की प्रक्रिया को भी देखेंगे और बातचीत करेंगे।

राम अवतार चौक के पास उतरेगा हैलीकॉप्टर, कार से जाएंगे हलालपुर

मुख्यमंत्री का हैलीकॉप्टर दमगाड़ा पंचायत के राम अवतार चौक के पास निजी किसान के खेत में उतरेगा।जहां से वह सड़क मार्ग से हलालपुर गांव में जीविका के कार्य को देखने के लिए पहुंचेंगे। उसके बाद वहां से गंगा प्रसाद उत्क्रमित हाई स्कूल प्रांगण में बने प्रदर्शनी का जायजा लेंगे। इस दौरान पूरा इलाका छावनी में तब्दील रहेगा।सीएम के आगमान को लेकर पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।जगह-जगह बैरिकेंडिंग लगाया गया है। इसके अलावा भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती भी की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जीविका समूह की दीदियों से बातचीत करते जीविका के सीईओ, डीएम, धमदाहा विधायक व अन्य।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/dhamdaha/news/cm-will-inquire-about-silk-from-jeevika-didi-in-damgada-high-school-today-128096624.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2021/01/07/6purnea-pullout-pg1-0_1609975066.jpg

0 Response to "दमगाड़ा हाईस्कूल में आज जीविका दीदियों से सिल्क की जानकारी लेंगे सीएम"

Post a Comment