Popular Posts

जिले में 9 से 18 जनवरी तक होगी इंटर प्रायोगिक परीक्षा

जिले में 9 से 18 जनवरी तक होगी इंटर प्रायोगिक परीक्षा

नए वर्ष के आगमन के साथ ही परीक्षाओं का दौर शुरु हो गया है। अभी बिहार मुक्त विद्यालय की परीक्षाएं चल रही है। उसके बाद 8 जनवरी से जेपी यूनिर्वसिटी की स्नातक की परीक्षा शुरु होगी। वहीं 9 जनवरी से इंटर की प्रायोगिक परीक्षा भी शुरू होने वाली है। इसे लेकर परीक्षार्थियों ने तैयारी तेज करदी है। वहीं डीओ कार्यालय से जिले के सभी इंटर स्तरीय विद्यालयों को प्रायोगिक परीक्षाआें की सामाग्री का वितरण बुधवार से शुरु कर दिया गया। बतादें कि जिले 85 इंटर विद्यालयों में प्रायोगिक परीक्षाएं होनी है।

एक ओर स्कूलों को खोला जा रहा है जिससे परीक्षार्थी शिक्षकों से मिलकर अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे सकते हैं। वहीं बिहार परीक्षा समिति की ओर से परीक्षार्थियों की परेशानी को दूर करने के लिए सभी विषयों के मॉडल प्रश्न भी जारी कर दिया गया है। ऐसे में समिति के मॉडल प्रश्न पत्र से छात्रों को तैयारियों को पूरा करने में बड़ी सहायता मिलेगी। मॉडल प्रश्नपत्र से परीक्षार्थियों को तैयारियों के अलावा प्रश्न पत्र को समझने का भी मौका मिलेगा। इंटर की वार्षिक परीक्षा पहली फरवरी से 13 फरवरी तक चलेगी। इंटर के परीक्षार्थियों की प्रैक्टिकल परीक्षा 9 से 18 जनवरी तक चलेगी। वहीं मैट्रिक की परीक्षा 17 से 24 फरवरी तक होनी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/gopalganj/news/inter-experimental-examination-will-be-held-from-9-to-18-january-in-the-district-128096602.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2021/01/07/

0 Response to "जिले में 9 से 18 जनवरी तक होगी इंटर प्रायोगिक परीक्षा"

Post a Comment