लाला बाबू की टीम ने श्री बाबू की टीम को हराया, प्रेमराज बने मैन ऑफ द मैच
बरबीघा के श्रीकृष्ण रामरूची कॉलेज मैदान में बरबीघा चौपाल के द्वारा सोशल मीडिया फ्रेंडशिप कप का आयोजन किया गया। प्रत्येक वर्ष पहली जनवरी को इसका आयोजन किया जाता है। इस फ्रेंडशिप कप पर लाला बाबू की टीम ने श्रीबाबू की टीम को पराजित कर कब्जा जमा लिया है। विजेता टीम ने तीन विकेट से इस कप पर कब्जा जमाया। बरबीघा चौपाल द्वारा आयोजित इस सोशल मीडिया फ्रेंडशिप कप मुकाबले में टॉस जीतकर श्रीबाबू की टीम ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया।
कप्तान मोहन कुमार के नेतृत्व में टीम 127 रन बनाई। टीम की तरफ से खेलते हुए शब्बीर हुसैन ने 35 रन का सर्वाधिक योगदान दिया। शत्रुघ्न गोस्वामी ने 22 रन, शांति भूषण मुकेश ने 24 रन का योगदान दिया। वहीं, रजनीश कुमार राजे ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। उधर लाला बाबू टीम की तरफ से गेंदबाजी में प्रेमराज, धर्मवीर तांती, राजा कुमार इत्यादि ने अपना प्रदर्शन दिया। विजेता टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 3 विकेट रहते ही जीत हासिल कर ली। प्रेमराज ने 62 रन का सर्वाधिक योगदान दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/shekhapura/news/lala-babus-team-defeated-mr-babus-team-premraj-became-man-of-the-match-128077927.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2021/01/02/1sheikhpura-03_1609542006.jpg
0 Response to "लाला बाबू की टीम ने श्री बाबू की टीम को हराया, प्रेमराज बने मैन ऑफ द मैच"
Post a Comment