Popular Posts

एसपी दयाशंकर का पूर्णिया तबादला

एसपी दयाशंकर का पूर्णिया तबादला

नए साल के मौके पर बिहार सरकार ने 12 जिलों के कलेक्टर और 13 जिलों के पुलिस अधीक्षक का तबादला कर दिया गया है। जिसमें शेखपुरा जिले के एसपी दयाशंकर का भी पूर्णिया जिला तबादला कर दिया गया है, जबकि शेखपुरा के नए एसपी के रूप में कार्तिकेय के.शर्मा को कमान दिया गया है। दयाशंकर ने शेखपुरा में एसपी के पद पर अप्रैल 2018 को योगदान दिया था। पदभार ग्रहण करने के बाद ही पुलिस विभाग की लचर व्यवस्था में सुधार को लेकर अपने सख्त रवैया के कारण वे लगातार चर्चाओं में बने रहे।

उनके द्वारा लगातार कार्रवाईयों के कारण उनका खौफ लगातार देखा जा रहा था। वहीं, आम लोगों के बीच सरल स्वभाव के कारण लोगों में उनका बेहतर क्रेज था। बताया जाता है कि किसी भी मामले की शिकायत लेकर पहुंचने वाले आम लोगों से वे आसानी से मिलकर उनकी फरियाद सुनते थे और निष्पादन को लेकर भी त्वरित कदम उठाया जाता था। जिसके कारण आम लोगों के बीच वह चर्चित होने लगे थे। बहरहाल उनके तबादले की खबर आते ही जिलेवासियों में मायूसी देखी जा रही है। वहीं, कार्तिकेय के.शर्मा लखीसराय के एसपी रहते हुए काफी चर्चित रहे और बिहार में एक अलग पहचान बनायी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/shekhapura/news/sp-dayashankar-transferred-to-purnia-128077916.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2021/01/02/

0 Response to "एसपी दयाशंकर का पूर्णिया तबादला"

Post a Comment