दो अलग-अलग जगह से 13 लीटर शराब जब्त
01 January, 2021
Comment
| चेवाड़ा थाना पुलिस ने बीती रात्रि अवैध शराब को लेकर छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान दो अलग-अलग जगहों से 13 लीटर अवैध शराब जब्त किया गया इसके साथ ही एक व्यक्ति की गिरफ्तारी भी की गई, जबकि दूसरे महिला कारोबारी पर अवैध शराब को लेकर मामला दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि चेवाड़ा बाजार निवासी श्री चौधरी के यहां से 6 लीटर अवैध शराब छापेमारी के दौरान बरामद की गई और रंगे हाथ श्री चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि वहीं सरस्वती देवी के घर से 7 लीटर अवैध शराब बरामद की गई, लेकिन सरस्वती देवी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रही। इस दौरान सरस्वती देवी के ऊपर चेवाड़ा थाना में अवैध शराब को लेकर मामला दर्ज कराया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/shekhapura/news/13-liters-of-liquor-seized-from-two-different-places-128077931.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2021/01/02/
0 Response to "दो अलग-अलग जगह से 13 लीटर शराब जब्त"
Post a Comment