Popular Posts

एसएफसी के छह गोदामों में आज से आने लगेगा सीएमआर चावल

एसएफसी के छह गोदामों में आज से आने लगेगा सीएमआर चावल

जिले में बुधवार से एसएफसी के छह गोदामों पर सीएमआर चावल गिराने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके लिए छह गोदामों को चिन्हित कर दिया गया है और इसके लिए संबंधित पदाधिकारियों की तैनाती भी हो गई है। इस बार 21 मिलरों से अभी तक 198 समितियों को टैंगिग कर दिया गया है। प्रथम चरण में 15 लॉट यानी 405 एमटी सीएमआर देने के लिए समितियों को स्वीकृतादेश जारी किया गया है। इसके अलावा गनी बैग भी चावल रखने के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। सीएमआर चावल लेने की प्रक्रिया शुरू होने के बाद पैक्सों को चावल का मूल्य भी मिलने लगेगा। इसका भी निर्धारण विभाग से कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार पूरे जिले में 70 हजार एमटी धान की खरीदारी करने का लक्ष्य मिला है। इसमें से अभी तक 2 हजार 258 किसानों से 12 हजार 421 एमटी धान की खरीदारी पूरी हो सकी है। इधर मंगलवार को केवल 84 किसानों से 413 एमटी धान की खरीदारी हो सकी थी। जिला साहकारिता पदाधिकारी संतोष कुमार झा ने बताया कि अभी तक समितियों को 45 करोड 46 लाख 75 हजार 824 रुपए बैंक के माध्यम से सीसी दिया गया है।
1456 किसानों के बीच 15 करोड़ 42 लाख रुपए का हुआ भुगतान
डीसीओ ने बताया कि धान अधिप्राप्ति के बाद जिले के 1456 किसानों के बीच अभी तक 15 करोड 42 लाख रूपया का भुगतान किया जा चूका है। सभी पैक्सों को साफ निर्देश दिया गया है कि धान अधिप्राप्ति होने के 48 घंटे के अंदर राशि का भुगतान कर देना है। उन्होंने बताया कि तीन दिनों चले अभियान के दौरान 5 हजार 770 किसानों ने समितियों के माध्यम से धान बेचने की इच्छा जाहिर की थी। जिसमें से 1977 किसानों ने ऑनलाइन आवेदन कर चूके है और इसमें से 334 किसानों से 1 हजार 616 एमटी धान की खरीदारी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि अगर किसी तरह की समस्या होने पर किसानों संबंधित प्रखंड के बीसीओ से संपर्क कर सकते है।

धान अधिप्राप्ति को लेकर डीसीओ ने की बैठक
जिला साहकारिता कार्यालय में डीसीओ संतोष कुमार झा की अध्यक्षता में सभी बीसीओ की बैठक आयोजित की गई। इसमें उन्होंने ने निर्देश दिया कि अभियान के दौरान तैयार किए गए किसानों की सूची के आधार पर 10 जनवरी तक हर हाल में धान की खरीदारी कर लेना होगा। इसके बाद वंचित किसानों से 31 मार्च तक धान की खरीदारी जारी रहेगी। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि प्रतिदिन सभी बीसीओ को पैक्सों का निरीक्षण कर खरीदारी को देखना है। इसके अलावा स्टाक और गोदाम की भी जांच करेंगे।

इन मोबाइल नंबरों पर कर सकते हैं संपर्क
मैरवा 9631055307
दरौली 9431627124
लकड़ीनवीगंज 8709746017
भगवानपुरहाट 9708438512
बड़हरिया 9939523433
बसंतपुर 8210866184
नौतन 9525129464
आंदर 8084553198
दरौंदा 9430837288
महाराजगंज 8441052226
गोरेयाकोठी 7992215644
हसनपुरा 8709714093
रघुनाथपुर 7979068653
गुठनी 9455687034
जीरादेई 7352049901
पचरूखी 8797771951
सिसवन 9801964031
सीवान सदर 9708279089
हुसैनगंज 7061769605



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
गोदाम का निरीक्षण करते डीसीओ


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/siwan/news/cmr-rice-will-start-coming-from-six-godowns-of-sfc-from-today-128090299.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2021/01/05/orig_2_1609861684.jpg

0 Response to "एसएफसी के छह गोदामों में आज से आने लगेगा सीएमआर चावल"

Post a Comment