Popular Posts

तेतहली टाइगर्स ने 2- 0 से जीता जेके बैडमिंटन कप

तेतहली टाइगर्स ने 2- 0 से जीता जेके बैडमिंटन कप

शहर सिसवन स्टैंड में सोमवार की रात जैक मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के तत्वावधान में आयोजित जैक कप बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट मे 11 डबल टीमों ने भाग लिया। नॉकआउट के बाद चार डबल टीमों ने सेमीफाइनल में अपना स्थान बनाया तथा इसी क्रम में पहला सेमीफाइनल जैक वारियर्स और फारूकी चैंपियंस के बीच खेला गया। बेस्ट ऑफ थ्री मुकाबले में फारुकी चैंपियंस ने 2 1 से सेमी फाइनल जीतकर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया। दूसरी तरफ लायंस क्लब की टीम जिसमें सैयद याकूब और मोहम्मद सादिक थे। उनका मुकाबला बड़हरिया के तेतहली टाइगर्स से हुआ।जिसको तेतहली टाइगर्स ने 2 0 से जीत कर फाइनल में अपनी जगह पक्की किया और भरतपुर रोमांच से दोनों टीमों ने फाइनल मैच खेला फाइनल को तेतहली टाइगर्स ने 2 0 से जीत कर पहला जैकै कप बैडमिंटन टूर्नामेंट अपने नाम कर लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एसएम फजले हक तथा गेस्ट ऑफ ऑनर दरख्शां जबीं ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी वितरण किया। टूर्नामेंट के आयोजक तथा जैक मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉक्टर एहतेशाम अहमद ने कहा कि खेल का जीवन में बड़ा महत्व है। भागदौड़ और तनाव की जिंदगी में खेल नई ऊर्जा का प्रवाह करता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Tethali Tigers won 2–0 JK Badminton Cup


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/siwan/news/tethali-tigers-won-20-jk-badminton-cup-128090300.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2021/01/05/3_1609861799.jpg

0 Response to "तेतहली टाइगर्स ने 2- 0 से जीता जेके बैडमिंटन कप"

Post a Comment