47 दिव्यांगों के बीच 70 यंत्रों का हुआ वितरण
सीवान सदर प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को सामाजिक अधिकारिता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें दिव्यांग जनों के बीच सहायक उपकरण वितरण किया गया। जिसमें 47 दिव्यांगों के बीच 70 यंत्रों का वितरण हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में सीवान सदर विधायक अवध बिहारी चौधरी ने हिस्सा लिया। उन्होंने बारी बारी से सभी के बीच ट्राई साइकिल, बैसाखी, सेल फोन सहित अन्य उपकरण का वितरण किया। इस योजना के लिए जिले के चार प्रखंडों को चयनित किया गया है। जिसमें 261 लाभार्थी के बीच 456 सहायक यंत्र एवं उपकरण वितरित किया जाना है। इस पर करीब 21 लाख 93 हजार रूपये खर्च आ रहे हैं। मौके पर विधायक ने इस कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद संबंधित विभाग को दिया। कहां की दिव्यांगों को सहयोग देने के लिए केंद्र सरकार के मंत्रालय ने पहल की है। देश भर में कार्यक्रम चलता रहता है। उसी क्रम में सीवान में यह कार्यक्रम है। वास्तव में दिवांगजन के दैनिक कार्यक्रम में एक जगह से दूसरे जगह जाने में इससे सहयोग मिलेगा। इनको जो भी सहयोग मिले बढ़िया है। अधिकारी व जनप्रतिनिधियों के समन्यव से कार्य हो,आगे भी यह कार्य जारी रहे।आयुष अनंत ने कहा कि चयनित दिवांग को उपकरण दिए जा रहे है। मौके पर सहायक अनुमंडल पदाधिकारी अभिषेक चंदन ,सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी रविंद्र कुमार, सांसद प्रतिनिधि कुणाल आनंद मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/siwan/news/70-devices-distributed-among-47-divyangs-128090298.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2021/01/05/1_1609861487.jpg
0 Response to "47 दिव्यांगों के बीच 70 यंत्रों का हुआ वितरण"
Post a Comment