लंबित कांडों के निष्पादन व अपराधियों को करें गिरफ्तार
शराब कारोबारियों को गिरफ्तार कर जेल भेजे तथा थाना में लंबित काण्डों का निष्पादन करने एवं अपराधियों को गिरफ्तार करें। मशरक अंचल थाना कार्यालय में शनिवार को पुलिस इंस्पेक्टर उदय प्रताप सिंह ने मासिक अपराध समीक्षा बैठक में पुलिस इंस्पेक्टर उदय प्रताप सिंह ने ये बातें कही। मासिक अपराध समीक्षा बैठक में मशरक थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा, इसुआपुर थानाध्यक्ष अशोक कुमार दास, तरैया थानाध्यक्ष राजेश कुमार, पानापुर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार मुख्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अपराध समीक्षा बैठक में पुलिस इंस्पेक्टर उदय प्रताप सिंह ने सभी थानाध्यक्षों को क्षेत्र में रात्रि गस्ती तेज करने के साथ ही शराब माफिया पर नकेल कसने तथा उन्हें गिरफ्तार को जेल भेजने, थाना में लंबित काण्डों का जल्द से जल्द निष्पादन करने, वाहन जांच अभियान तेज करने आदि दिशा निर्देश दिया। पुलिस इंस्पेक्टर ने समीक्षा बैठक में कहा की ठंड के बढ़ते प्रकोप को लेकर रात्रि गश्ती तेज करने एवं अपराधी पर शिकंजा कसने व धड़-पकड़ तेज करने की हिदायत दी है। कांडों के समीक्षा के बाद थाना एवं आईओ को लंबित मामले को गंभीरता से लेकर निष्पादन किए जाने के दिशा में कार्य किए जाने का आदेश दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/mashrak/news/arrest-pending-criminals-and-arrest-criminals-128079153.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2021/01/02/2_1609602222.jpg
0 Response to "लंबित कांडों के निष्पादन व अपराधियों को करें गिरफ्तार"
Post a Comment