Popular Posts

सूर्यदेव सिंह इंटर कॉलेज में शासी निकाय का हुआ गठन

सूर्यदेव सिंह इंटर कॉलेज में शासी निकाय का हुआ गठन

प्रखंड के सूर्यदेव सिंह इंटर कॉलेज रामपुर-नूरनगर में शासी निकाय के गठन की मंजूरी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना के निदेशक द्वारा दिए जाने के बाद इस कॉलेज के वित्त रहित शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। मालूम हो कि तीन साल बाद कमेटी के गठन की हरी झंडी मिली है। शासी निकाय के लिए जारी पत्र के अनुसार नंदलाल सिंह के कॉलेज दाऊदपुर के पूर्व प्राचार्य डॉ. परमेश्वर सिंह को अध्यक्ष एवं प्रो.योगेन्द्रनाथ सिंह को प्राचार्य सह सचिव बनाया गया है। वहीं प्रो.पुण्यदेव राय को शिक्षक प्रतिनिधि एवं रमेश कुमार गिरी को शिक्षकेतर सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा नामित सदस्य के रूप में चंदेश्वर मांझी को अनुसूचित जाति सदस्य बच्चा गिरी को छात्र प्रतिनिधि सदस्य तथा सुनीता देवी को छात्रा अभिभावक सदस्य बनाया गया है। प्राचार्य सह सचिव बनाए जाने पर प्रो.योगेन्द्रनाथ सिंह ने कहा कि कॉलेज में शैक्षणिक व्यवस्था को दुरुस्त करना एवं शिक्षकों एवं कर्मियों की समस्या का निदान करना उनकी पहली प्राथमिकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/jalalpur/news/governing-body-formed-in-suryadev-singh-inter-college-128079149.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2021/01/02/

0 Response to "सूर्यदेव सिंह इंटर कॉलेज में शासी निकाय का हुआ गठन"

Post a Comment