Popular Posts

चूल्हा मरम्मत के दौरान लगी आग

चूल्हा मरम्मत के दौरान लगी आग

मैरवा के स्टेशन रोड में शनिवार की शाम को गैस चूल्हा मरम्मत की दुकान में आग लग जाने से 50 हजार रूपए मूल्य का सामान जल गया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दुकानदार गैस चूल्हा मरम्मत के बाद उसकी जांच कर रहा था। इसी बीच चूल्हे के लीकेज के कारण वहां रखे गैस सिलेंडर में आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरे दुकान में फ़ैल गई। स्थानीय लोगों इसकी तत्काल सूचना अग्निशमन विभाग को दी। वहीं वहां मौजूद लोगों ने दुकान में रहे अग्निशामक सिलेंडर की मदद से आग पर काबू पाया। आग की इस घटना से आस पास के दुकानदार भयभीत हो गए। वहां लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। अग्नि शमन विभाग की गाड़ी आने तक आग पर काबू पा लिया गया था ।। लेकिन तबतक 50 हजार रूपए मूल्य का सामान जल कर राख हो गया। दुकान रामायण प्रसाद की बताई जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/siwan/news/fire-during-stove-repair-128079154.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2021/01/02/

0 Response to "चूल्हा मरम्मत के दौरान लगी आग"

Post a Comment