दलित बस्ती में नाला बनाने के लिए दिया गया आवेदन
प्रखंड के रजनपुरा पंचायत के वार्ड संख्या 05 महादलित बस्ती में छह माह बीत जाने के बाद भी नाला व सड़क का निर्माण नही होने से स्थानीय लोगों ने आवेदन दिया है। यह आवेदन प्रमुख सचिव ग्रामीण विकास विभाग पटना, आयुक्त ग्रामीण विकास विभाग सारण, सीवान जिलाधिकारी व स्थानीय विकास पदाधिकारी को दिया है। लोगों का कहना है कि वार्ड संख्या 05 महादलित बस्ती जलालपुर में गौतम सिंह के दरवाजे से लेकर लोहिया भवन तक रास्ते व नाले का निर्माण व ईंटकरण करने का कार्य वार्ड अध्यक्ष रामछत्री भगत के द्वारा किया जाना था। जिस रास्ते के निर्माण 6 माह बीत जाने के बाद भी आज तक नही किया जा सका है। जबकि इस कार्य की धन राशि 6 माह पहले ही निर्गत की जा चुकी है। इस संदर्भ में सहायक अभियंता से बार-बार निवेदन करने पर भी कार्य नही करवाया गया। साथ ही उक्त अभियंता से पूछने पर प्राथमिकी दर्ज करने की धमकी भी दी जा रही है। जिसको ले महादलित के लोग न्याय की गुहार लगा कर वार्ड अध्यक्ष व जेई के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/siwan/news/application-given-to-build-a-drain-in-dalit-colony-128090301.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2021/01/05/
0 Response to "दलित बस्ती में नाला बनाने के लिए दिया गया आवेदन"
Post a Comment