Popular Posts

विद्या भवन महिला महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष बनाए गए प्रो. श्यामनाथ

विद्या भवन महिला महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष बनाए गए प्रो. श्यामनाथ

जय प्रकाश विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अधीन विद्या भवन महिला महाविद्यालय सीवान इकाई का गठन मंगलवार को हुआ।गठन पूर्व महाविद्यालय परिसर में शिक्षकों की एक बैठक हुई। जिसके बाद विद्या भवन महिला महाविद्यालय शिक्षक संघ को मूर्त रूप दिया गया। बैठक पश्चात सर्व सम्मति से प्रो. श्यामनाथ गुप्ता को अध्यक्ष तथा डॉ पूजा कुमारी को उपाध्यक्ष चुना गया,जबकि डॉ शशिकांत दूबे को मुख्य संरक्षक बनाया गया है। वहीं डॉ रीता शर्मा को सचिव, प्रो. जितेंद्र कुमार प्रसाद को संयुक्त सचिव की कमान सौंपी गयी है।लेखाजोखा की जिम्मेदारी प्रो. स्वाती सिन्हा को सौंपी गयी है. कार्यालय सचिव का कार्यभार डॉ अर्चना कुमारी को, जबकि प्रवक्ता की जिम्मेदारी डॉ ऑचल सिंह को संभालेंगी। वहीं कार्यकारी सदस्य के तौर पर प्रो निधि गुप्ता, प्रो संजीवनी आर्या, प्रो पल्लवी निशा व डॉ अंशिका सिंह को नामित किया गया है। बैठक की अध्यक्षता विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष प्रो ओबेदुल्लाह ने की।गठन पश्चात संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रो श्यामनाथ गुप्ता ने कहा कि महाविद्यालय के विकास के साथ साथ शिक्षक व छात्रों के हित की आवाज उठायी जाती रहेगी। बैठक में मुख्य रूप से जेडए इस्लामियां पीजी कॉलेज सीवान के डॉ अशोक कुमार मिश्र, राजा सिंह कॉलेज सीवान के प्रो मनोज कुमार सिंह, डीएवी महाविद्यालय शिक्षक संघ के सचिव प्रो मंजूर आलम व प्रो अविनाश कुमार उपस्थित रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Prof. Vidya Bhavan Mahila Mahavidyalaya Teachers Association was made the president. Shyamnath


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/siwan/news/prof-vidya-bhavan-mahila-mahavidyalaya-teachers-association-was-made-the-president-shyamnath-128090305.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2021/01/05/4_1609862124.jpg

0 Response to "विद्या भवन महिला महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष बनाए गए प्रो. श्यामनाथ"

Post a Comment