महाराजगंज लोकसभा में महागठबंधन के कार्यकर्ता पूरी तरह एकजुट :विजय
महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र के हर विधानसभा क्षेत्र के छोटे-बड़े सभी जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं को महागठबंधन की एकता को तोड़ने का अधिकार नहीं है।एनडीए के साथ एक बड़ी लड़ाई लड़नी है।प्रखंड से लेकर राज्य स्तर तक महागठबंधन के कार्यकर्ता अटूट है। यह बातें महाराजगंज के विधायक एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय शंकर दूबे ने शनिवार को जलालपुर में कही। श्री दूबे विधानसभा की लोकलेखा समिति का संयोजक बनने के बाद पहली बार जलालपुर पहुंचे थे। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत भी किया। उन्होंने कहा कि मांझी विधानसभा क्षेत्र में मेरे कार्यकाल के एक करोड़ से अधिक की योजनाएं आनगोइंग है। सभी योजनाएं के प्रशासनिक कार्यादेश एवं राशि का आवंटन पहले ही ले लिए गए थे।आचार संहिता के कारण कार्य रुके हुए थे।सभी कार्य अंतिम चरण में है। उन्होंने कहा कि मांझी में ग्रामीण कार्य विभाग की स्वीकृत 181 सड़कों में भी कार्य प्रारंभ कर दिए गए हैं। बनवार-चमरहिया तथा मांझी-बरौली पथ का निर्माण कार्य प्रगति पर है। क्षेत्र बदलने से मांझी की जिन विकास योजनाओं की स्वीकृति हुई थी।उसके लिए धनराशि की कमी नहीं होने दी जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/jalalpur/news/mahagathbandhan-workers-fully-united-in-maharajganj-lok-sabha-vijay-128079156.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2021/01/02/3_1609602420.jpg
0 Response to "महाराजगंज लोकसभा में महागठबंधन के कार्यकर्ता पूरी तरह एकजुट :विजय"
Post a Comment