शाकाहार अपनाने और नशा त्याग पर दिया जोर
शुक्रवार को बाबा जयगुरुदेव जी महाराज के आध्यात्मिक सत्संग का आयोजन महादेव नगर स्थित महामंत्री दिनेश राम के घर पर सम्पन्न हुआ। जिसमें महामंत्री दिनेश राम, उपाध्यक्ष जलधारी यादव समेत कई लोगों ने सत्संग में भाग लिया। जिसमें शाकाहार अपनाने व नशा त्याग पर जोर दिया गया। सत्संग के माध्यम से इसकी जानकारी देते हुए संस्था के महामंत्री दिनेश राम ने बताया कि समाज को सुधारने के लिए पूज्य गुरु बाबा जय गुरुदेव ने अभियान चलाया था। उनके अभियान को आगे बढ़ाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।
संत सम्मेलन आयोजित कर लोगों को अच्छे समाज का निर्माण करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इंसान को सदाचारी होना चाहिए। शाकाहार से ही सदाचार अपनाया जा सकता है। शराब व अन्य बुद्धिनाशक नशे का सेवन करने से व्यक्ति की बुद्धि नाश हो जाती है। अध्यक्ष हरिनंदन यादव ने कहा कि हड़ताल, तोड़फोड़, आंदोलन, धरना, घेराव, हिसा, हत्या व आत्महत्या जैसी बुराईयां व्यक्ति को समाज में नीचे ढकेलती है।
किसी की भी निदा व बुराई नहीं करनी चाहिए। सच्चे भक्त की तरह राष्ट्र व समाज की सेवा करनी चाहिए। बाबा ने निशुल्क शिक्षा-चिकित्सा, दहेज रहित सामूहिक विवाह,आध्यात्मिक साधना, मद्यपान निषेध, शाकाहारी भोजन तथा वृक्षारोपण पर विशेष बल दिया। सभी शाकाहारी जीवन अपनाएं यही बाबा जय गुरुदेव की अपील है। इस सत्संग में नरेश राम, महेन्द्र राम, राजेन्द्र साव, सावित्री देवी, मौनी देवी, किरण देवी, आनंदी ठाकुर, चम्पा देवी आदि ने भाग लिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/shekhapura/news/emphasis-on-vegetarianism-and-addiction-128077934.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2021/01/02/1sheikhpura-04_1609542060.jpg
0 Response to "शाकाहार अपनाने और नशा त्याग पर दिया जोर"
Post a Comment