Popular Posts

ईएमटी एप से आसानी से मिलेगी एंबुलेंस सेवा 102

ईएमटी एप से आसानी से मिलेगी एंबुलेंस सेवा 102

स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में बेहतरी की पहल की गई है। दरअसल स्वास्थ्य महकमे ने 102 एंबुलेंस सेवा को पहले से और अधिक पारदर्शी और आसानी से हर किसी तक उपलब्धता के लिए एक नया मोबाइल एप लॉन्च किया है। इससे अब हर किसी को आसानी से 102 एम्बुलेंस सेवा मिल सकेगी। सिविल सर्जन डॉ. वीर कुंवर सिंह ने बताया है कि लॉन्च किये गए नए मोबाइल एप से 102 एंबुलेंस की रियल टाइम ट्रैकिंग भी की जा सकेगी।

स्वास्थ्य महकमा जिले के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए लगातार तैयारी कर रहा है इस कड़ी में महकमा की ओर से एंबुलेंस सेवा को और अधिक बेहतर बनाने के उद्देश्य से नए-नए उपकरणों से लैस कर कर रहा है इसी कड़ी में राज्य स्वास्थ्य समिति ने मरीजों की समस्याओं के मद्देनजर 102 एंबुलेंस सेवा की निगरानी के लिए एक नया मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। इस सुविधा के मद्देनजर राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक ने पत्र जारी कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया है। वहीं पीडीपीएल ने सभी एंबुलेंस चालक और पीएमटी को भी पत्र जारी किया है।

परेशानी से मिलेगा छुटकारा
स्वास्थ्य महकमे से मिली जानकारी के मुताबिक 102 एंबुलेंसों को लाइव लोकेशन ट्रेस करने के उद्देश्य से नए और विकसित मोबाइल एप से जोड़ा जा रहा है। इसके जरिए एंबुलेंस के लिए फोन कॉल करने वालों के साथ-साथ कंट्रोल रूम को भी इसके पल-पल की जानकारी मिल सकेगी। बताया गया है कि जैसे ही कोई मरीज व परिजन 102 एंबुलेंस के लिए कॉल करेगा, संबंधित अधिकारी के पास मैसेज चला जाएगा। इसमें चालक टेक्नीशियन के मोबाइल नंबर एंबुलेंस के नंबर लिंक को होंगे। इस लिंक को खोलने पर एंबुलेंस की लाइव लोकेशन मिलती रहेगी। इस दौरान टेक्नीशियन को भी मरीज के पास पहुंचने पर संबंधित जानकारी एप पर डालनी होगी।

नए मोबाइल ऐप की सुविधा शुरू होने के बाद काफी सहूलियत मिल सकेगी। असल में कई बार एंबुलेंस मरीज तक आसानी से नहीं पहुंच पाती है। जिससे मरीज को समय से इलाज नहीं मिल पाता है। एंबुलेंस के लिए आने वाले फोन को रिसीव करने वाला व्यक्ति भी उन्हें एंबुलेंस की का सही लोकेशन नहीं बता पाता था। अब नए मोबाइल एप्लीकेशन जिसे महकमे ने लांच किया है, इससे यह सब समस्याएं दूर होंगी।
डॉ. वीर कुंवर सिंह, सिविल सर्जन, शेखपुरा

परेशानी से मिलेगा छुटकारा
स्वास्थ्य महकमे से मिली जानकारी के मुताबिक 102 एंबुलेंसों को लाइव लोकेशन ट्रेस करने के उद्देश्य से नए और विकसित मोबाइल एप से जोड़ा जा रहा है। इसके जरिए एंबुलेंस के लिए फोन कॉल करने वालों के साथ-साथ कंट्रोल रूम को भी इसके पल-पल की जानकारी मिल सकेगी। बताया गया है कि जैसे ही कोई मरीज व परिजन 102 एंबुलेंस के लिए कॉल करेगा, संबंधित अधिकारी के पास मैसेज चला जाएगा। इसमें चालक टेक्नीशियन के मोबाइल नंबर एंबुलेंस के नंबर लिंक को होंगे। इस लिंक को खोलने पर एंबुलेंस की लाइव लोकेशन मिलती रहेगी। इस दौरान टेक्नीशियन को भी मरीज के पास पहुंचने पर संबंधित जानकारी एप पर डालनी होगी।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ambulance service will be easily available through EMT app 102

from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/shekhapura/news/ambulance-service-will-be-easily-available-through-emt-app-102-128077940.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2021/01/02/1sheikhpura-05_1609542124.jpg

0 Response to "ईएमटी एप से आसानी से मिलेगी एंबुलेंस सेवा 102"

Post a Comment