Popular Posts

साल के पहले सप्ताह में ही बाजार में रौनक, व्यवसायी गदगद

साल के पहले सप्ताह में ही बाजार में रौनक, व्यवसायी गदगद

साल की शुरुवाती सप्ताह में ही व्यवसायियों की चेहरे खिलने लगे हैं। बाजारों में रौनक बढ़ गई है। ज्यादातर दुकानदार मास्क लगाकर पहुंचने वालों को ही प्रवेश दे रहे हैं, लेकिन कुछ लोग कोविड नियमों की अनदेखी भी कर रहे हैं। सबसे ज्यादा खरीद ज्वैलरी, कपड़ों व लाइट की हो रही है। शहर के शहीद सराये व थाना रोड सहित अन्य बाज़ारो पर संचालित साड़ियों के शोरूम सजने से पहले ही ग्राहक पहुंच जा रहें हैं। व्यवसाइओ ने बताया कि नए साल पर अपेक्षा से अधिक खरीदार पहुंच रहे हैं। ग्राहकों को पसंद कराने के लिए साड़ी-लहंगे दिखाते हुए लगने वाले ढेर को समटने के लिए कारोबारियों को कर्मचारी बढ़ाने पड़ रहे हैं। दुकानदारों ने बताया कि ग्राहकों की आवाजाही ठीक है।

ऑनलाइन की घटी मांग| लॉकडाउन के दौरान ऑनलाइन की मांग थी। लोग घरों में रहकर मोबाइल की सहायता से ऑनलाइन खरीदारी कर लेते थे। बाज़ार खुलने के बाद ऑनलाइन की मांग कम हो गई है। लोग ऑनलाइन लहंगे व साड़ियां खरीदना नहीं पसंद कर रहे हैं। साड़ी या अन्य कपड़े की खरीदारी पर अलग अलग तरह का छूट भी दी जा रही है।

ज्वेलरी दुकानों पर भी पहुंच रहे ग्राहक
शहर के सभी ज्वैलरी दुकानों पर पूरे समय ग्राहकों की भीड़ लगी रह रही है। राजेन्द्र पथ स्तिथ तनिष्का ज्वेलरी के संचालक ने बताया कि ऑनलाइन की बिक्री कम हो गई हैं। ग्राहक पूरे दिन आ रहें हैं। जो दुकान पहले पांच बजे बन्द होते थे अब आठ से नौ बजे तक खुले रह रहे हैं। बाज़ार में चारो तरफ रौनक छाई हुई हैं। राशन मंडी में बढ़ी बिक्री : पिछले दिनों के अपेक्षा इस साल सभी व्यापारियों के लिए अच्छा साबित हो रहा है।

दुकानदारों ने बतायी दिल की बात

कपड़ा के दुकानों पर बीस प्रतिशत की छूट दी गई हैं। ग्राहक आना शुरू हो गए हैं। लेडिस व जेन्स दोनों ग्राहक सामान्य रूप से आ रहे हैं। मास्क पहनना भी अनिवार्य किया गया हैं।
एंहसानुल हक खान, कपड़ा थोक व्यवसाई

लाइट की दुकान पर भीड़ होने लगी हैं। व्यवसाय का दर भी बढ़ गया हैं। कर्मी भी बढ़ाया गया हैं। जिससे ग्रामीण समेत अन्य क्षेत्रों से आने वाले ग्रहको को परेशानी ना हो।
गुफरान खान, लाइट थोक दुकानदार

राशन की गाड़ी आ रही हैं। सामान्य बाज़ार हो गया हैं। व्यवसाय में बृद्धि हुई हैं। साल की शुरुआती दौर में ही अच्छा मुनाफा हो रहा हैं। ग्राहकों में खुशी देखा जा रही है। राजू, राशन दुकानदार



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ज्वेलरी की दुकान पर खरीदारी करते ग्राहक।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/siwan/news/the-market-is-bright-in-the-first-week-of-the-year-businessmans-gag-128090307.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2021/01/05/5_1609862281.jpg

0 Response to "साल के पहले सप्ताह में ही बाजार में रौनक, व्यवसायी गदगद"

Post a Comment