Popular Posts

आज से शेखपुरा सिविल कोर्ट में कामकाज शुरू

आज से शेखपुरा सिविल कोर्ट में कामकाज शुरू

सोमवार से शेखपुरा न्यायालय का कामकाज शुरू हो जाएगा। क्रिसमस की छुट्टी को लेकर पिछले वर्ष 24 दिसम्बर को न्यायालय में छुट्टी हो गयी थी। इस संबंध में जानकारी देते जिला अधिवक्ता संघ के महासचिव विनोद कुमार सिंह ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण कोर्ट में सीमित दायरे में सीमित मामलों की सुनवाई हो रही थी। अब नए साल में शेखपुरा न्यायालय में सभी प्रकार के मामले पुराने तरीके से सुनवाई होगी। इस संबंध में जिला जज जनार्दन त्रिपाठी ने आदेश जारी है। आदेश के तहत सोमवार से शुक्रवार तक सभी न्यायिक पदाधिकारी न्यायालय में मामले की सुनवाई आमने-सामने करेंगे। शनिवार को न्यायालय का काम वर्चुअल यानी ऑनलाइन मोड में किया जाएगा। कोर्ट में सुनवाई के दौरान कोरोना को लेकर मास्क, सेनेटाइजर एवं दूरी का प्रयोग करना अनिवार्य होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/shekhapura/news/work-begins-in-sheikhpura-civil-court-from-today-128077914.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2021/01/02/

0 Response to "आज से शेखपुरा सिविल कोर्ट में कामकाज शुरू"

Post a Comment