Popular Posts

जिले में अब हैं कोरोना के मात्र 85 एक्टिव केस, अब तक 8620 लोगों ने दी है संक्रमण को मात

जिले में अब हैं कोरोना के मात्र 85 एक्टिव केस, अब तक 8620 लोगों ने दी है संक्रमण को मात

कोरोना वैक्सीन आने की चल रही तैयारियों के बीच जिले में काफी हद तक कोरोना पर काबू पाने की भी एक अच्छी खबर है। रविवार को 14 नये पॉजिटिव केस मिले हैं। जिसके बाद जिले में अब तक हुए संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8705 हो गयी है। जिले में फिलहाल मात्र 85 लोग ही संक्रमित रह गये हैं जो होम आइसोलेशन में हैं।

अब तक 8620 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। रविवार को जो 14 नये केस मिले हैं उसमें ट्रूनट व आरटीपीसीआर सैंपल जांच के 12 केस हैं। 2 लोगों की एंटीजन जांच में पॉजिटिव रिपोर्ट आयी है। आरटीपीसीआर व ट्रूनट जांच में बिहारशरीफ प्रखंड से 4, नूरसराय से 5 और सिलाव से 3 पॉजिटिव मिले हैं। जबकि 2127 लोगों के एंटीजन जांच में मात्र 2 ही पॉजिटिव पाये गये हैं। कहीं भी एक जगह दो से ज्यादा केस नहीं मिला है। सीएस डा. राम सिंह ने बताया कि जिले में रिकवरी दर काफी बढ़ा है।

अगर होम आईसोलेशन में पूरी सावधानी बरती जाये तो स्थिति सामान्य होने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। उन्होंने कहा कि वैक्सीन आने की सूचना के बाद लोग और ज्यादा लापरवाह हो गये हैं। ऐसे में संक्रमण बढ़ने की संभावना बन सकती है। वैक्सीन आने तक नहीं बल्कि वैक्सीनेशन के बाद भी सावधानी बरतने की जरूरत है। मास्क लगाने से सिर्फ कोरोना संक्रमण से ही नहीं बल्कि अन्य वायरल बीमारियों से भी बचा जा सकता है।

सभी की रिपोर्ट निगेटिव
स्थानीय पीएचसी में रविवार को 150 लोगों की रैपिड एंटीजन किट से सैंपल लिया गया। जांच में सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। यह जानकारी प्रभारी डा. राजीव रंजन सिन्हा ने दी।

ये हुए संक्रमित
आरटीपीसीआर व ट्रूनट जांच में बिहारशरीफ प्रखंड के बड़ी दरगाह से 40 साल की महिला, कागजी मुहल्ले से 72 साल, पचौड़ी से 61 साल, श्रीराम नगर से 40 का पुरुष, नूरसराय पीएचसी से 60 साल, ईशापुर से 46 साल, मकनपुर से 73 साल का पुरुष, नूरसराय से 28, सरगांव से 62 साल की महिला, सिलाव से 65 साल का पुरुष, 27 साल की महिला, सुंदर बिगहा से 30 साल का पुरुष पॉजिटिव हुए हैं। वहीं एंटीजन जांच में सदर अस्पताल में जांच कराने वाले लोगों में 2 लोग संक्रमित हुए हैं।

100 लोगों की कोरोना जांच
रविवार को स्थानीय पीएचसी, पटोरिया और सैदी गांव में शिविर लगाकर 100 लोगों की रैपिड एंटीजन किट से सैंपल लिया गया। जांच में सभी की रिपोर्ट निगेटिव आयी है। यह जानकारी पीएचसी प्रबंधक अच्युत ने दी।

21 की हुई कोरोना जांच
रविवार को स्थानीय अस्पताल में 21 लोगों की रैपिड एंटीजन किट से सैंपल लिया गया। जांच में सभी की रिपोर्ट निगेटिव आयी है। यह जानकारी अस्पताल सूत्रों ने दी है।

105 लोगों की जांच में सभी निगेटिव
रविवार को स्थानीय पीएचसी में शिविर लगाकर 105 लोगों की रैपिड एंटीजन किट से सैंपल लिया गया। प्रभारी डा. अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि जांच में सभी की रिपोर्ट निगेटिव आयी है।
शिविर में 113 लोगों की जांच
प्रखंड के मनीपुर गांव में शिविर लगाकर 113 लोगो की रैपिड एंटीजन किट से सैंपल लिया गया। प्रभारी डा. बाल्मिकी प्रसाद ने बताया कि जांच मे सभी की रिपोर्ट निगेटिव आयी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
There are only 85 active cases of Corona in the district, so far 8620 people have given the infection


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/bihar-sharif/news/there-are-only-85-active-cases-of-corona-in-the-district-so-far-8620-people-have-given-the-infection-128085732.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2021/01/04/41_1609716846.jpg

0 Response to "जिले में अब हैं कोरोना के मात्र 85 एक्टिव केस, अब तक 8620 लोगों ने दी है संक्रमण को मात"

Post a Comment