Popular Posts

लकड़ी आधारित ऊर्जा प्रदूषण मुक्त शवदाह संयंत्र लाेकार्पित

लकड़ी आधारित ऊर्जा प्रदूषण मुक्त शवदाह संयंत्र लाेकार्पित

सिकंदरपुर स्थित मुक्तिधाम में लकड़ी आधारित ऊर्जा प्रदूषण मुक्त पारंपरिक शव दाह संस्कार संयंत्र का रविवार काे लाेकार्पण किया गया। मुक्तिधाम प्रबंध कार्यकारिणी समिति के तत्वावधान में संयंत्र ने काम करना शुरू कर दिया। मेयर सुरेश कुमार, सांसद अजय निषाद, श्याम सुंदर भीमसेरिया, डाॅ. रमेश कुमार केजड़ीवाल व डाॅ. अरुण शाह ने संयुक्त रूप से संयंत्र का लाेकार्पण किया।

डाॅ. अरुण शाह ने बताया कि बिहार का यह पहला ऐसा संयंत्र है जहां पांच गुनी कम लकड़ी से मात्र एक घंटे में शव जल सकेगा। इससे पर्यावरण की सुरक्षा हाेगी, वहीं कम समय के साथ खर्च भी कम लगेगा। इस संयंत्र काे गाेरखपुर से मंगाया गया है। इस पर करीब 40 लाख रुपए की लागत आई है।

हिंदू-रीति रिवाज के साथ दाह-संस्कार के बाद परिजनाें काे अस्थियां व राख भी मिल पाएगी। सांसद ने इस संयंत्र के लगाए जाने की प्रशंसा की और हरसंभव सहायता करने का आश्वासन दिया। संजय केजड़ीवाल ने बताया कि शवदाह संयंत्र की चिमनी काफी ऊंची हाेने से प्रदूषण नहीं हाेगा। मात्र 80 से 100 किलाे लकड़ी में शव का दाह संस्कार हाे जाएगा। पहले एक शव के दाह संस्कार में करीब नाै मन लकड़ी लगती थी। यह तकनीक आम लाेगाें के लिए काफी उपयाेगी हाेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Wood-based energy pollution free cremation plant launched


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/news/wood-based-energy-pollution-free-cremation-plant-launched-128085730.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2021/01/04/3ara-pullout-pg1-0_1609716768.jpg

0 Response to "लकड़ी आधारित ऊर्जा प्रदूषण मुक्त शवदाह संयंत्र लाेकार्पित"

Post a Comment