Popular Posts

चेवाड़ा के कपासी गांव में धूमधाम से कराया गया राम सीता का विवाह

चेवाड़ा के कपासी गांव में धूमधाम से कराया गया राम सीता का विवाह

चेवाड़ा प्रखंड के कपासी गांव में आयोजित की जा रही रामकथा के दौरान बीती रात्रि राम और सीता के विवाह से संबंधित प्रसंग मिथिलेश जी के द्वारा लोगों को सुनाया गया। इस दौरान पूरी विधि विधान से और धूमधाम से राम और सीता का विवाह भी कराया गया। विवाह के दौरान आकर्षक झांकी भी निकाली गई और गाजे-बाजे के साथ राम जी की बारात निकाली गई। बारात में दशरथ, जनक, विश्वामित्र सहित आदि पात्र भी मौजूद रहे। राम सीता विवाह को लेकर महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। लोग राम सीता विवाह की झांकी में पूरी तरह से विभोर हो गए और श्री राम और सीता की जयकारे लगाने लगे। कथा सुनने के साथ-साथ लोगों के बीच झांकी का भी आयोजन किया जाता है और इस झांकी में राम, सीता, लक्ष्मण, विश्वामित्र, जनक, दशरथ आदि पात्र के द्वारा राम कथा को और खूबसूरत बनाया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ram Sita's wedding done with pomp in Kapasi village of Chewada


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/shekhapura/news/ram-sitas-wedding-done-with-pomp-in-kapasi-village-of-chewada-128077943.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2021/01/02/1sheikhpura-06_1609542159.jpg

0 Response to "चेवाड़ा के कपासी गांव में धूमधाम से कराया गया राम सीता का विवाह"

Post a Comment