परिजन बोले- मारपीट मामले में जगदीशपुर पुलिस कार्रवाई करती तो नहीं हाेती शेखर की हत्या
जगदीशपुर के छोटकी कोला पोखर मोड़ के पास शनिवार रात काेला नारायणपुर के शेखर यादव (25) की हत्या से पहले 15 नवंबर को भी मृतक व परिजनों के साथ मारपीट की गई थी। मृतक के पिता प्रदीप यादव ने आराेप लगाया कि मारपीट में उसके बेटे मनीष को चोट आई थी। शेखर यादव ने उक्त लोगों के खिलाफ जगदीशपुर थाने में केस दर्ज कराया था।
उस मारपीट के मामले में जगदीशपुर पुलिस कार्रवाई करती तो शेखर की हत्या नहीं होती। 15 नवंबर को हुई मारपीट मामले में शेखर ने मुखिया के भतीजा समेत 6 लोगों पर जगदीशपुर थाने में केस दर्ज कराया था। मामले में मृत्युंजय यादव, अरविंद यादव, अशोक यादव, राहुल यादव, चंदन यादव और सन्नी यादव को आरोपी बनाया गया था। शेखर खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान आरोपियों ने उसके चाचा के साथ मारपीट और गाली-गलौज की थी। शेखर ने मना किया तो उसके साथ मारपीट करने लगे थे।
आरपीएफ सिपाहियों पर गोलीबारी और लूटपाट का आरोपी है मुखिया
मुखिया भैरो यादव, उसके बेटे सोनू व दुर्गा समेत 15 लोगों के खिलाफ भागलपुर जीआरपी में आरपीएफ सिपाहियों पर गोलीबारी, टेकानी रैक प्वाइंट से दो लाख की लूट व मारपीट आदि का केस दर्ज है। यह घटना 10 अक्टूबर, 2020 की है। रैक प्वाइंट पर सीमेंट का रैक खाली करने के बाद मजदूरों के बीच मजदूरी बांटी जा रही थी।
इसी दौरान मुखिया भैरो यादव अपने समर्थकों के साथ पहुंचा और मारपीट कर पैसे लूट लिये थे। घटना की जानकारी पाकर आरपीफ पहुंची तो अपराधी गोलीबारी कर फरार हो गए थे। उधर, मुखिया भैरो यादव का कहना है कि उसे इस घटना की जानकारी नहीं है। उन्हाेंने दावा किया कि युवक की माैत सड़क दुर्घटना में हुई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/family-said-if-the-jagdishpur-police-take-action-in-the-case-of-assault-haiti-shekhar-was-not-killed-128010701.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/14/41_1607899346.jpg
0 Response to "परिजन बोले- मारपीट मामले में जगदीशपुर पुलिस कार्रवाई करती तो नहीं हाेती शेखर की हत्या"
Post a Comment