Popular Posts

जाली कागजात और घटिया सामग्री से एनएच की मरम्मत करने वाला ठेकेदार 10 साल के लिए हुआ ब्लैकलिस्टेड

जाली कागजात और घटिया सामग्री से एनएच की मरम्मत करने वाला ठेकेदार 10 साल के लिए हुआ ब्लैकलिस्टेड

सबौर से कहलगांव के बीच अप्रैल 2017 में एनएच-80 की मरम्मत करने वाले ठेकेदार नेहा सिंह को पथ निर्माण विभाग ने 10 साल के लिए ब्लैक लिस्टेड कर दिया है। ठेकेदार पर मरम्मत के नाम पर घटिया सामग्री इस्तेमाल करने और बिल भुगतान के जाली कागजात देने के आरोप थे।

बिल भुगतान के लिए ठेकेदार ने जाली कागजात दिए तो जांच में पूरी गड़बड़ी पकड़ी गई। इसके बाद ठेकेदार से स्पष्टीकरण पूछा गया। लेकिन संताेषप्रद जवाब न मिलने के बाद ठेकेदार पर कार्रवाई की गई। पथ निर्माण विभाग के अभियंता प्रमुख उमेश कुमार ने कहलगांव के संबंधित ठेकेदार काे 10 साल के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया है।
राष्ट्रपति के दौरे के समय हुई थी मरम्मत
करीब तीन साल पहले 2017 में तात्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के कहलगांव व विक्रमशिला आगमन पर बाढ़ से क्षतिग्रस्त एनएच-80 (136 किमी से 158 किमी के बीच) की मरम्मत के लिए कहलगांव के काजीपुर की ठेकेदार नेहा सिंह काे इसका जिम्मा मिला। ठेकेदार ने इस काम के भुगतान के लिए 6 फरवरी 2018 काे चालान भेजा। इसका सत्यापन 27 मार्च 2018 काे किया गया। इसके मुताबिक 20 में 19 चालान अवैध पाया गया।

सितंबर में ठेकेदार काे हुआ था शाेकाॅज
इस आराेप के लिए 25 सितंबर 2020 काे ठेकेदार से स्पष्टीकरण पूछा गया। ठेकेदार ने 12 अक्टूबर 2020 काे जवाब दिया। इसकी समीक्षा में पाया गया कि ठेकेदार ने अलकतरा खरीद के जाली चालान से बिल जमा किया था। चालानाें के सत्यापन के बाद जाली प्रमाणित पाया गया। यह अवैध कागजात और अवैध सामग्री के इस्तेमाल का स्पष्ट प्रमाण है, जाे गैर कानूनी है। गैर कानूनी तरीके से कराए गए कामाें का भुगतान नियम के मुताबिक नहीं है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/nh-repair-contractor-blacklisted-for-10-years-with-fake-papers-and-substandard-materials-128010677.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/14/

0 Response to "जाली कागजात और घटिया सामग्री से एनएच की मरम्मत करने वाला ठेकेदार 10 साल के लिए हुआ ब्लैकलिस्टेड"

Post a Comment