धान खरीदारी काे लेकर 48 पैक्स का किया गया चयन
14 December, 2020
Comment
सहकारिता पदाधिकारी एवं अनुमंडल स्तरीय पैक्स अध्यक्षों की बैठक एसडीओ नवीन कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक के लिए धान क्रय को लेकर कुल 85 पैक्स में से 48 पैक्स का चयन किया गया।
इसमें पुपरी में 2 बाजपट्टी में 11, चोरौत में 06, बोखड़ा 09, सुरसंड में 11 एवं नानपुर में 9 पैक्स शामिल है। पैक्स अध्यक्षों द्वारा शिकायत की गई कि किसानों के पास एलपीसी, लगान रसीद तथा माप तौल की व्यवस्था नहीं होने के कारण काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इस शिकायत को लेकर एसडीओ ने सभी सीओ को निर्देश दिया गया कि उक्त कठिनाइयों को अविलंब ठीक किया जाए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/puparee/news/48-packs-selected-for-paddy-shopping-128014442.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/15/
0 Response to "धान खरीदारी काे लेकर 48 पैक्स का किया गया चयन"
Post a Comment