बालू लोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर तीन ट्रक किए जब्त
09 December, 2020
Comment
जिला परिवहन विभाग ने पुरानी जीटीरोड पर बुधवार को ओवरलोड बालू लदे वाहनों के खिलाफ जांच चलाया गया। इस अभियान में तीन ओवरलोड ट्रक जब्त किए गए। जानकारी देते हुए जिला परिवहन पदाधिकारी मोहम्मद जियाउल्लाह ने बताया कि परिवहन टीम द्वारा दल बल के साथ पुरानी जीटी रोड राधा स्वामी सत्संग आश्रम के समीप सड़क पर उतरकर ओवरलोड बालू वाहनों की जांच की गई।
जांच के दौरान डेहरी की ओर से आ रहे वाहनों के कागजातों व चालान की जांच हुई। जांच के दौरान परिवहन विभाग ने ओवरलोड बालू लेकर जा रहे 3 ट्रक को ओवरलोडिंग के क्रम में जब्त किया। ओवरलोड पकड़े गए वाहनों के सभी प्रकार के कागजात की जांच कर ऑनलाइन फाइन किया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/sasaram/news/three-trucks-seized-by-campaigning-against-sand-loaded-vehicles-127997851.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/10/
0 Response to "बालू लोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर तीन ट्रक किए जब्त"
Post a Comment