Popular Posts

सात साल से बिछड़े बेटे सूरज से मिलने नोएडा रवाना हुए मां-पिता

सात साल से बिछड़े बेटे सूरज से मिलने नोएडा रवाना हुए मां-पिता

दैनिक भास्कर में खबर छपने के बाद बिछड़े हुए राजा की मां रेखा देवी तुरंत छावनी परिषद के उपाध्यक्ष उमेश कुमार के पास पहुंची। उमेश कुमार द्वारा उक्त नंबर पर इंस्पेक्टर से संपर्क किया गया। इसके बाद वीडियो कॉल कर बच्चे से बात कराई गई।

सूरज को अपनी मां को पहचानने में देर नहीं लगी। यही हाल उसकी मां रेखा का भी था। सूरज गाजियाबाद के शेल्टर होम में रह रहा है। अब सूरज तक पहुंचना रेखा देवी और उसके पति राजा साह के लिए मुश्किलों भरा था। कोरोना की वजह से ट्रेन में जगह नहीं मिल पा रही थी।

ऐसे में छावनी परिषद के उपाध्यक्ष उमेश कुमार ने अपनी निजी गाड़ी देकर और आर्थिक मदद कर सूरज को लाने के लिए रवाना किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mother and father left for Noida to meet son Suraj, who was separated for seven years


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/danapur/news/mother-and-father-left-for-noida-to-meet-son-suraj-who-was-separated-for-seven-years-127997847.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/10/9hajipur-pullout-pg1-0_1607555132.jpg

0 Response to "सात साल से बिछड़े बेटे सूरज से मिलने नोएडा रवाना हुए मां-पिता"

Post a Comment