ओटीपी से पोषाहार वितरण में परेशानी सेविका-सहायिकाओं ने किया प्रदर्शन
पुनपुन सीडीपीओ कार्यालय के बाहर बुधवार को सेविका-सहायिकाओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोग ओटीपी के माध्यम से पोषाहार वितरण में परेशानी होने का आरोप लगा रहे थे। बाद में उनके द्वारा एक लिखित शिकायत पत्र पुनपुन सीडीपीओ को सौंपा गया।
मौके पर मौजूद गीतांजलि कुमारी, पूनम कुमारी, विमला कुमारी, अंजू देवी व संगीता देवी ने बताया कि वर्तमान में ओटीपी के माध्यम से पोषाहार वितरण में कई तरह की खामियां हैं। सेविका-सहायिका का चयन बिना तकनीकी प्रमाणपत्र के किया जाता है।
कार्य करने के लिए मोबाइल भी निम्न कोटि का दिया गया है। उसपर से नेटवर्क का कमजोर होना भी एक कारण है। बहुत से लाभुकों का मोबाइल ही नहीं है। जिनका है तो उनका नंबर आधार से लिंक नहीं है। इस कारण लाभुक लाभ लेने से वंचित हो जाते हैं।
पुनपुन सीडीपीओ सुमन सिन्हा ने बताया कि सेविका-सहायिकाओं द्वारा एक शिकायत दर्ज कराई गई है। विभाग के वरीय पदाधिकारियों इस संबंध में बताया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/punpun/news/trouble-in-nutrition-distribution-from-otps-maid-assistants-demonstrated-127997852.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/10/orig_9hajipur-pullout-pg1-0_1607555183.jpg
0 Response to "ओटीपी से पोषाहार वितरण में परेशानी सेविका-सहायिकाओं ने किया प्रदर्शन"
Post a Comment