Popular Posts

तालाब में स्नान करने के दौरान अधेड़ डूबा, मौत, भटौलिया गांव सरेह स्थित तालाब में हुई घटना

तालाब में स्नान करने के दौरान अधेड़ डूबा, मौत, भटौलिया गांव सरेह स्थित तालाब में हुई घटना

थाना क्षेत्र के दिग्घी पंचायत अंतर्गत भटौलिया गांव के सरेह में सोमवार को तालाब में स्नान करने के दौरान डूबने से एक अधेड़ की मौत हो गई। मृतक की पहचान भटौलिया गांव के वार्ड- 8 निवासी चन्द्रदेव राउत के 48 वर्षीय पुत्र सीतेश राउत के रूप में की गई है। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष पंकज कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

वहीं, मामले की छानबीन कर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया। यहां पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त अधेड़ का मानसिक संतुलन खराब चल रहा था। जिसको लेकर उसका इलाज जारी भी है।

इसी बीच सोमवार की सुबह उक्त अधेड़ गांव के सरेह स्थित तालाब में स्नान करने के लिए गया था। तालाब में स्नान करने के दौरान उसका पैर गहरे पानी में चला गया। इस कारण उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। ग्रामीणों की नजर तालाब में उपलाते हुए शव पर पड़ा।

इस दौरान ग्रामीणों ने उसके शव को तालाब से बाहर निकला। शव बाहर निकलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि मामले को लेकर परिजनों के बयान पर यूडी केस दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bathanaha/news/elderly-drowned-while-taking-bath-in-pond-death-incident-in-pond-located-in-bhatoulia-village-sareh-128014446.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/15/

0 Response to "तालाब में स्नान करने के दौरान अधेड़ डूबा, मौत, भटौलिया गांव सरेह स्थित तालाब में हुई घटना"

Post a Comment