Popular Posts

प्रकृति के साथ नव वर्ष सेलिब्रेट के लिए खास जगह... श्यामा सरोवर पार्क

प्रकृति के साथ नव वर्ष सेलिब्रेट के लिए खास जगह... श्यामा सरोवर पार्क

शेखपुरा की पहाड़ियों के बीच बना श्यामा सरोवर पार्क प्राकृतिक के सौंदर्य का भरपूर एहसास दिला रहा है। आज यह पार्क सांस्कृतिक एवं मनोरंजन के लिए जिला का धरोहर साबित हो रहा है। सुबह-शाम पर्यटकों और सैलानियों से यह पार्क गुलजार रहता है। हालांकि यह पार्क अभी भी बहुत कमियों को झेल रहा है पर अपने सीमित संसाधनों के बीच भी यह पार्क जिला का सबसे महत्वपूर्ण स्थल साबित हो रहा है। पार्क को सजाने तथा संवारने के लिए नगर परिषद शेखपुरा के द्वारा सार्थक प्रयास तो किया जा रहा है। साथ ही जिला प्रशासन भी यदा-कदा अपने प्रयासों से इस पार्क की खूबसूरती बनाने में लगा हुआ है। पार्क की सबसे मनमोहक छटा शेषनाग के आकार का शेखपुरा पहाड़ का दृश्य है।

वर्ष 2009 में सीएम ने रखी थी पार्क की आधारशिला, सैलानियों के लिए बनी पसंदीदा जगह

2 करोड़ 44 लाख की लागत से हुआ निर्माण : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 20 फरवरी 2009 में इस पार्क की आधारशिला रखी थी। जिसे मुख्यमंत्री जिला विकास योजना के तहत 2 करोड़ 44 लाख रुपये में इसका निर्माण जल पथ प्रमंडल विभाग के द्वारा कराया गया। चूंकि श्यामा पोखर के नाम से प्रसिद्ध स्थल होने के कारण इसका नाम श्यामा सरोवर पार्क रखा गया। जिसके के कारण यह पार्क अब श्यामा सरोवर पार्क के नाम से जाता है।
त्योहारों के दौरान लगता है मेला
चूंकि जिला में इकलौता पर्यटक स्थल होने कारण सभी समुदाय के त्यौहारों में मेले लगते हैं। कहीं घूमने का स्थल नहीं होने कारण त्योहारों व अन्य दिनों में लोग श्यामा सरोवर पार्क घूमने आते है। पार्क के बीचों -बीच जलाशय में नौका का आनंद भी उठाते हैं। सुबह से देर शाम तक लोगों का आवागमन चालू रहता है और सरकारी कार्यक्रमों का भी श्यामा सरोवर पार्क में धूम रहती है। मिला-जुलाकर यह पार्क आम लोगो की एक दिनचर्या की तरह बन गयी है। वहीं, लोगो को सुविधा को देखते हुए पार्क में जलाशय का आनंद उठाने के लिए बोटिंग एवं तरह-तरह झूले लगाए गये हैं।

कोरोना संकट के बीच संशय भी, उम्म्मीद भी : हर साल इस पार्क में न्यू इयर सेलिब्रेशन पार्टी का आयोजन होता था। दिसंबर के पहले सप्ताह से ही तैयारियां शुरू कर दी जाती थी। लेकिन इस साल नए साल के जश्न में कोरोना का ब्रेक लग सकता है। इस बार पार्क खुलेगा या नहींइसको लेकर संशय बना हुआ है। जिला प्रशासन की ओर से इस संबंध में कोई स्पष्ट निर्देश अब तक जारी नहीं किया गया है। जिसके कारण लोग पशोपेश में हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
A special place for celebrating New Year with nature ... Shyama Sarovar Park


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/shekhapura/news/a-special-place-for-celebrating-new-year-with-nature-shyama-sarovar-park-128074450.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2021/01/01/31sheikhpura-01_1609454986.jpg

0 Response to "प्रकृति के साथ नव वर्ष सेलिब्रेट के लिए खास जगह... श्यामा सरोवर पार्क"

Post a Comment