Popular Posts

शेखपुरा रेलवे स्टेशन नए स्वरूप में दिखेगा, तिरंगा बढ़ा रहा शोभा

शेखपुरा रेलवे स्टेशन नए स्वरूप में दिखेगा, तिरंगा बढ़ा रहा शोभा

सौ साल से अधिक पुराना शेखपुरा रेलवे स्टेशन अब जंक्शन बन गया है। जिसको लेकर शेखपुरा को जंक्शन का स्वरूप बदला जा रहा है। जंक्शन का दर्ज़ा मिलने के बाद क्षेत्र ही नहीं पूरे किउल-गया रेलखंड पर रेल सुविधा का नया अध्याय शुरू होगा। इसको लेकर शेखपुरा स्टेशन पर कई निर्माण कार्य किये जा रहे हैं। शेखपुरा को जंक्शन का दर्जा मिलने के बाद पुराने स्टेशन भवन को तोड़ कर नया स्टेशन भवन एवं प्लेटफार्म को भी बनाया जा रहा है। यात्री सुविधाओं में विस्तार किया जा रहा है एवं रेल कर्मियों के लिए नए आवास भवन बनाये जा रहे है। दोहरीकरण का कार्य लगभग पूर्ण होने पर है। विद्युतीकरण भी वर्ष 2019 में ही चालु हुआ और इससे ट्रेन की रफ़्तार भी बढ़ी है। अब बदले हुए स्वरूप में शेखपुरा जंक्शन पर तीन प्लेटफार्म और छह रेलवे ट्रैक बनाये जाएंगे। वहीं, लगाए गए 25 फीट पर तिरंगाशेखपुरा जंक्शन में चार चांद लगा दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sheikhpura railway station will be seen in new form, Tricolor is increasing


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/shekhapura/news/sheikhpura-railway-station-will-be-seen-in-new-form-tricolor-is-increasing-128074449.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2021/01/01/31sheikhpura-03_1609455055.jpg

0 Response to "शेखपुरा रेलवे स्टेशन नए स्वरूप में दिखेगा, तिरंगा बढ़ा रहा शोभा"

Post a Comment