नई शुरुआत : उत्पाद विभाग को नए भवन में किया जायेगा शिफ्ट, बनकर हुआ तैयार
नए वर्ष में उत्पाद विभाग को नए भवन में शिफ्ट कर दिया जाएगा। फिलहाल उत्पाद विभाग के भवन बनकर तैयार है। जिसमें रंग-रोगन व चहारदीवारी निर्माण का कार्य चल रहा है। उत्पाद अधीक्षक विपीन कुमार ने कहा कि यह भवन सभी प्रकार के आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इसमें कारागार से लेकर छापेमारी में पकड़े गए शराब को रखने की पूरी व्यवस्था होगी। इस तत्कालीन में उत्पाद विभाग कार्यालय पुरानी नगर परिषद कार्यालय में चल रहा है।
पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा बरबीघा का सामस स्थित विष्णु मंदिर
जिले के बरबीघा प्रखंड अंतर्गत सामस गांव में लगभग 5 करोड की लागत से विष्णु धाम मंदिर का निर्माण होगा। विष्णुधाम न्यास समिति के अध्यक्ष डॉ.कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह ने कहा कि आने वाले समय में आस्था का केंद्र के साथ-साथ पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा। उत्तर भारत के तिरुपति के रूप में विख्यात इस मंदिर का निर्माण 2025 में पूरा होने की संभावना है। मंदिर बनने के बाद सैकड़ों लोगों को रोजगार मिलने की भी उम्मीद जागेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/shekhapura/news/fresh-start-excise-department-will-be-shifted-to-new-building-ready-128074457.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2021/01/01/31sheikhpura-04_1609455102.jpg
0 Response to "नई शुरुआत : उत्पाद विभाग को नए भवन में किया जायेगा शिफ्ट, बनकर हुआ तैयार"
Post a Comment