Popular Posts

अतिक्रमण की वजह से मैरवा में रोज लग रहा जाम

अतिक्रमण की वजह से मैरवा में रोज लग रहा जाम

मैरवा की सड़कों के अतिक्रमण के कारण मैरवा नगर क्षेत्र प्रति दिन महाजाम की समस्या से जूझ रहा है। मैरवा के मेन रोड, स्टेशन रोड माल गोदाम रोड आदि मुख्य सड़कें दोपहिया, चार पहिया वाहनों आदि के अतिक्रमण के लिए मुख्य रूप से जिम्मेदार हैं। मैरवा में ना तो कोई स्थाई बस पड़ाव है और ना ही कोई पार्किंग जहां लोग अपनी वाहनों को खड़ा कर सकें। वहीं मैरवा नगर क्षेत्र में दस हजार से अधिक की संख्या में ग्राहक सामान्य दिनों में आते हैं। सड़क किनारे के कुछ दुकानदार ग्राहकों को दिखाने की नियत से अपनी दुकान से बाहर अपना सामान रख देते हैं। ऐसे में ग्राहक वाहन सड़क के किनारे खड़ा कर दुकानों से समान खरीदते हैं। माल गोदाम रोड में सब्जियों के बड़े ट्रक तो स्टेशन रोड एवं मेन रोड से दिन के समय निकलने वाले बड़े हाइवा के कारण सड़कें जाम रहती हैं। बची खुची कसर रेहड़ी एवं फुट पाथों पर सड़क से लगते हुए अंडे, चाट, पकौड़े, जलेबी, फल सब्जी आदि के ठेले पूरा कर देते हैं। सवारी ढोने वाले वाहन अपनी मर्जी से यहां वहां अपनी गाडियां खड़ी कर सवारियों को बिठाते है। पूरी सड़क दो चार वाहनों के आने के बाद ही पूरी सड़क भर जाती है। ऐसे में जाम लगाना लाजमी है।
मैरवा के मझौली चौक पर स्थित बैंक में पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने के कारण बैंको में आने वाले ग्राहक अपनी गाडियां सड़कों पर खड़ी कर देते हैं। ऐसे में चौड़ी सड़कें भी पतली हो जाती हैं और सड़क जाम लग जाता है।
स्थानीय लोगों का मानना है कि नगर प्रशासन की लापरवाही सड़क जाम के लिए जिम्मेदार है। यदि नगर प्रशासन दिन म बड़े वाहन के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाता, सड़क किनारे लगने वाले ठेलों को हटवाता तथा सड़क पर तीतर बितर खड़े व्यावसायिक वाहनों पर नियंत्रण लगता तो शायद सड़क जाम नहीं लग पाता।
वहीं पूर्व के जिला स्तरीय पदाधिकारी ने स्थानीय प्रशासन को बड़े वाहन के दिन में प्रवेश रोकने का निर्देश देते हुए मैरवा की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराया था। लेकिन नगर पंचायत के ढीले रवैए के कारण अतिक्रमण कारियों द्वारा सड़क का पूरा अतिक्रमण कर लिया गया है। समाजसेवी प्रभु जी बरनवाल का कहना है कि मैरवा में सड़क जाम की वजह से हजारों रुपए का ईंधन जल जाता है। वहीं इसके धुवे वायु तो उठने वाले शोर से ध्वनि प्रदूषण होता है। लोगों का कीमती समय बर्बाद होता है वह अलग। नगर पंचायत की प्रशा सनिक पदाधिकारी अर्चना कुमारी ने कहा कि नगर पंचायत अतिक्रमण से मुक्ति के लिए प्रयासरत है। अतिक्रमणकारियों से जुर्माना वसूलने का कार्य किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Encroachment caused daily traffic in Mairwa


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/siwan/news/encroachment-caused-daily-traffic-in-mairwa-128036066.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/21/4_1608565984.jpg

0 Response to "अतिक्रमण की वजह से मैरवा में रोज लग रहा जाम"

Post a Comment