एचपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में रामपुर ने लरौली टीम को पांच विकेट से हराया
21 December, 2020
Comment
गोरेयाकोठी प्रखंड के हरिहरपुर गांव स्थित हाई स्कूल के मैदान में सोमवार से एचपीएल क्रिकेट टुनामेंट का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मैच में रामपुर की टीम ने 5 विकेट से मैच को जीत कर आगे के खेल में अपना जगह बना लिया। मैच का उद्घाटन पूर्व मुखिया अशोक कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। टॉस जीत कर रामपुर की टीम ने पहले फिल्डिंग करने का फैसला लिया। लरौली की टीम ने 15 ओवर में 9 विकेट पर 142 रन बनाई। इसके बाद उतरी रामपुर की टीम ने 13.4 ओवर में लक्ष्य को पूरा करते हुए मैच को 5 विकेट से जीत लिया। रामपुर के खिलाड़ी आसिफ को मैच ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वह 26 गेंद में 64 रन बनाया था और दो विकेट भी लिया था। मौके पर शब्बु आलम, अजब लाल प्रसाद, दीपक सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/siwan/news/rampur-defeated-larauli-team-by-five-wickets-in-hpl-cricket-tournament-128036065.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/21/3_1608565860.jpg
0 Response to "एचपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में रामपुर ने लरौली टीम को पांच विकेट से हराया"
Post a Comment