Popular Posts

एसपी ने गुठनी चेकपोस्ट का किया निरीक्षण

एसपी ने गुठनी चेकपोस्ट का किया निरीक्षण

गुठनी के श्रीकरपुर पुलिस चेकपोस्ट का निरीक्षण सोमवार की दोपहर एसपी अभिनव कुमार ने किया। इस दौरान एसपी ने वहां मौजूद पुलिसकर्मियों व चेकपोस्ट प्रभारी से बातचीत भी किया। हालांकि उनके द्वारा किसी पर कार्रवाई की बात अभी सामने नहीं आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार एसपी अभिनव कुमार ने श्रीकरपुर पुलिस चेकपोस्ट पर निगरानी बढ़ाने, सीसीटीवी फुटेज को चालू रखने, यूपी से आ रहे गाड़ियों की सघन चेकिंग, शराब कारोबारी, पशु तस्कर और बालू तस्करों पर सख्त नजर रखने की भी हिदायत वहां पर तैनात पुलिसकर्मियों को दिया। उन्होंने चेकपोस्ट पर भीषण शीतलहर को देखते हुए अलाव का तुरंत इंतजाम करने का निर्देश थाना अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह को दिया। उन्होंने जवानों को हर तरह से चेक पोस्ट पर सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश थानाध्यक्ष को दिया। इस निरीक्षण के दौरान एसपी अभिनव कुमार ने यूपी के तरफ से आ रही बड़ी गाड़ियों को पूरी तरह जांच के बाद ही सीमा में प्रवेश करने की इजाजत देने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि शीतलहर में जवानों के लिए अलाव की ब्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है। मौके पर एसआई विनोद कुमार, एसआई दसरथ सिंह, एएसआई राजेश कुमार एएसआई जयलाल राम, एएसआई मोहन पासवान आदि थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/guthni/news/sp-inspected-the-guthani-check-post-128036061.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/21/

0 Response to "एसपी ने गुठनी चेकपोस्ट का किया निरीक्षण"

Post a Comment