मौलाना मजहरुल हक की जयंती पर आज होगी चादरपोशी, नहीं आएंगे बच्चे
हुसैनगंज प्रखंड के फरीदपुर स्थित स्वतंत्रता सेनानी मौलाना मज़हरुल हक साहब के आशियाना पर उनकी जयंती मनाने के तैयारी को ले कर पिछले कई महीनों से सजाने व सवारने का काम चल रहा है वहीं एक बार पुनः की तरह फिर से मरम्मत कार्य पूरे होने के बाद जयंती की तैयार पूरी तरह कर ली गयी है ।वहीं आशियाना जहां पर अबकी बार नए रंग एवम रूप में दिखाई देगा। साथ ही अब नए पेंटिंग से आशियाना व मौलाना मजहरूल हक साहब के मकबरे पर पिछले कई महीनों से मेन्टेन्स एवम रंगाई व पोताई होने के बाद पूरी तरह आशियाना जगमगा रहा है ।
मकबरा में जहां चारों तरफ कई मजदूरों को लगा कर साफ सफाई का काम भी ज़ोर शोर से पूरा किया ताकि इस महीने की आने वाली 22 तारीख को स्वतंत्रता सेनानी की जयंती मनाई बड़े स्तर पर मनाई जाएगी,इनकी जयंती में जिले के आला अधिकारी एवम सभी सरकारी अधिकारियों से लेकर स्थानीय ग्रामीणों उनके चादर पोशी में शिरकत करते हैं। जहां इसबार जयंती में कोरोना काल होने सेे स्कूली बच्चे नहीं पहुंच पाएंगे। इस बार उनकी जयंती की तैयारी को लेकर महापुरुष मौलाना मजहरुल के वंशज पोते अब्दुल्लाह व परपोते शादाब हुसैन ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए बताया कि मेन्टेन्स के कार्य प्रतेयक वर्ष अपने निजी खर्च से पूरा किया जाता है।वही नही प्रखण्ड से न ही जिला प्रशासन के द्वारा कोई काम नही कराया जाता है सिर्फ वर्षी मनाने सभी लोग आते हैं और आश्वासन देकर चले जाते हैं। ,वही उनकी 22 दिसंबर के दिन जयंती पर फुटबॉल मैच का भी आयोजन हुसैनगंज प्रखण्ड के खोदाईबारी खेल मैदान पर खेला जायेगा,जिसमे कई सरकारी अधिकारी मुख्य अतिथि होंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/husainganj/news/chadar-will-be-held-today-on-the-birth-anniversary-of-maulana-mazharul-haque-children-will-not-come-128036060.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/21/
0 Response to "मौलाना मजहरुल हक की जयंती पर आज होगी चादरपोशी, नहीं आएंगे बच्चे"
Post a Comment