Popular Posts

कैंसर यात्री की वैशाली ट्रेन में हुई मौत

कैंसर यात्री की वैशाली ट्रेन में हुई मौत

नई दिल्ली आरआर कैंसर हॉस्पिटल से उपचार करा कर लौट रहे एक 70 वर्षीय कैंसर मरीज की मौत गोरखपुर एवं सीवान जंक्शन के बीच हो गई। सूचना मिलने पर आरपीएफ के पदाधिकारी रामाकांत मिश्रा ट्रेन आने के बाद बोगी के समीप पहुंचे तथा शव को उतरवाया। आरपीएफ निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि रेलयात्री हरिहर राय को उनके पुत्र गणेश प्रसाद यादव दिल्ली से कैंसर का उपचार कराकर वैशाली सुपरफास्ट ट्रेन के एसी कोच में आ रहे थे। उनका टिकट छपरा जंक्शन तक था तथा उन्हें सारण जिले के मसरख थाना क्षेत्र के सिउली गांव जाना था। उन्होंने बताया कि पिता की मौत हो जाने के बाद गणेश प्रसाद यादव ने सीवान मैं ही अपने पिता के शव को आरपीएफ की मदद से उतरवाया तथा आरक्षित वाहन से अपने गांव को चले गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/siwan/news/cancer-passenger-dies-in-vaishali-train-128036062.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/21/

0 Response to "कैंसर यात्री की वैशाली ट्रेन में हुई मौत"

Post a Comment