Popular Posts

बाइक सवार बदमाशों ने सुरेश से दो लाख रुपए छीने

बाइक सवार बदमाशों ने सुरेश से दो लाख रुपए छीने

शहर के गर्ल्स हाई स्कूल के पास बाइक सवार बदमाशों ने शनिवार को शेखोपुर निवासी सुरेश कुमार सिंह से दो लाख रुपए छीन लिए। घटना उस समय हुई, जब सुरेश काशीपुर स्थित एसबीआई के एडीबी ब्रांच से एक सहयोगी के साथ बाइक से घर शेखूपुर लौट रहे थे। बदमाशों की संख्या दो बताई गई है, जो रुपए छीनने के बाद सोनवर्षा चौक की ओर फरार हो गए। सुरेश दोपहर एसबीआई के एटीएम ब्रांच से दो लाख की निकासी कर एक दोस्त के साथ बाइक से लौट रहे थे। अपने सहयोगी को हैंड बैग में रखा रुपया दे रखा था, जो बाइक के पीछे बैठा हुआ था। वह खुद बाइक चला रहा था। इसी दौरान बाइक से पीछा कर रहे बदमाशों ने गर्ल्स स्कूल के पास झपटा मारकर बैग छीन लिया। थाना अध्यक्ष अरुण कुमार राय ने बताया कि घटना की सूचना पर बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/samastipur/news/bike-riding-miscreants-snatched-two-lakh-rupees-from-suresh-127984656.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/06/

0 Response to "बाइक सवार बदमाशों ने सुरेश से दो लाख रुपए छीने"

Post a Comment