Popular Posts

गोलीबारी में दोनों ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी

गोलीबारी में दोनों ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी

थाना क्षेत्र के धोवगामा गांव में ठाकुरबाड़ी परिसर के समीप भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए गोलीबारी मामले में दोनों पक्षों की ओर से पूसा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पहले मामले में जहां मनोहर ठाकुर ने कैलाश ठाकुर व 1 अन्य अज्ञात के द्वारा गोली चलाने की बात बताते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं दूसरे मामले में कैलाश ठाकुर ने अपने फर्द बयान में गांव के ही मनोहर ठाकुर, नवीन ठाकुर, अवनीश कुमार व दिलखुश द्वारा गोली चलाने तथा इस घटना का षडयंत्र रचने के लिए दो महिलाएं गुड़िया और पूनम को आरोपित किया है। थानाध्यक्ष कामेश्वर शर्मा ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से 4 दिसंबर को कांड एवं 5 दिसंबर को कांड दर्ज किया गया है। दो दिन पूर्व भूमि विवाद को लेकर धोवगामा गांव में दो पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी हुई थी। इस घटना में एक पक्ष के कैलाश ठाकुर को पीठ में एक गोली लग गई थी। जिसका इलाज अब भी पटना में चल रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/pusa/news/fir-lodged-from-both-sides-in-the-shootout-127984653.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/06/

0 Response to "गोलीबारी में दोनों ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी"

Post a Comment