तस्कर के भाई की गिरफ्तारी के विरोध में परिजनों का सड़क जाम
05 December, 2020
Comment
सिंघियाघाट-दलसिंहसराय के मुख्य पथ को भूतेश्वर चौक पर आलमपुर कोदरिया पंचायत के वार्ड 1 निवासी संदीप कुमार को पुलिस द्वारा शराब तस्करी में गिरफ्तारी के विरोध में परिजनों ने सड़क जाम कर विरोध किया। गुरुवार की रात को एक्साइज विभाग की पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर शराब तस्करी में प्रयोग होने वाले मोबाइल नंबर इसके नाम से है। इस आधार पर संदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया था। पकड़ाया आरोपी शराब तस्कर का भाई बताया जाता है। इसके मोबाइल से तस्करी किया गया था। परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस पूछताछ के लिए ले गया। 3 दिन बीत जाने के बावजूद नहीं छोड़ा जेल भेजने की बात कही गई। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर आक्रोश व्यक्त। शाम तक सड़क जाम समाप्त नहीं हुआ था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/samastipur/news/family-jam-against-protesting-the-arrest-of-smugglers-brother-127984657.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/06/orig_5samstipur-03_1607211398.jpg
0 Response to "तस्कर के भाई की गिरफ्तारी के विरोध में परिजनों का सड़क जाम"
Post a Comment