चोरी मोबाइल पर हो रहा रिंग, पर पुलिस बेखबर
मिल्की एवं पूर्वी हड़सर गांव में शिक्षक समेत तीन घरों में रविवार की रात हुई चोरी में पुलिस के हाथ खाली है। जिस मोबाइल की चोरी की गई है उसपर कॉल करने से रिंग हो रहा है। बावजूद इसके मोबाइल बरामद करने में भी पुलिस ध्यान नहीं दे रही है। इस कांड में संलिप्त अपराधी की गिरफ्तारी तथा चोरी की गई नकदी, मोबाइल एवं सोने-चांदी के जेवरात 24 घंटे के अंदर बरामद करने का दावा किया गया था। लेकिन इस ओर कोई पहल नहीं हुई है। थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने बताया कि इस कांड के उद्भेदन के लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है। कांड को अंजाम देने वाले अपराधियों का पता लगाया जा रहा है। रिंग होने के बाद भी मोबाइल का सटीक लोकेशन नहीं मिलने के कारण बरामदगी में कठिनाई हो रही है। चोरों ने मिल्की के नागेंद्र राम तथा गौतम राम एवं पूर्वी हड़सर के मंटू सिंह के घर से चार लाख की संपत्ति चुराई थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/drunda/news/stolen-ring-on-mobile-but-police-is-unaware-128047072.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/24/
0 Response to "चोरी मोबाइल पर हो रहा रिंग, पर पुलिस बेखबर"
Post a Comment