नौ चरणों में पंचायत चुनाव कराने का प्रस्ताव तैयार, दागी अधिकारियों का होगा तबादला
जिले में नए वर्ष में होने वाले त्रिस्तरीय ग्राम पंचायत व ग्राम कचहरी के चुनाव की तैयारी चल रही है। 293 पंचायतों में पिछले निर्वाचन की तरह इसबार भी नौ चरणों में चुनाव होगा। इसके लिए जिला पंचायत शाखा ने प्रस्ताव तैयार कर राज्य निर्वाचन आयोग को भेज दिया है। प्रस्ताव तैयार करने को लेकर पत्र आया था। इसके बाद इस प्रक्रिया पूरी की गयी है। पंचायत चुनाव को देखते हुए वार्डवार मतदाता सूची का विखंडन का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस कार्य को 28 दिसंबर तक पूरा कर लेना है। इसके लिए लगातार मॉनिटरिंग भी जिले से की जा रही है।
आयोग ने सूची की मांग की
पंचायत चुनाव को लेकर डाटाबेस की तैयारी एवं प्रारूप मतदाता सूची 29 दिसंबर से 12 जनवरी तक तैयार होगा। प्रारूप मतदाता सूची का मुद्रण 13 से 18 जनवरी के बीच होगा। मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन 19 जनवरी को होगा। दावा आपत्ति का निराकरण 20 जनवरी से होगा। इसके बाद अन्य प्रक्रिया को पूरा करते हुए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 19 फरवरी को होगा। इधर, चुनाव को देखते हुए यह भी निर्देश आ चुका है कि जिले में पदस्थापित दागी अधिकारियों का भी तबादला होगा। इसके लिए सूची की मांग की गई है। जिन प्रखंडों में प्रखंड विकास पदाधिकारी का पद खाली है उसकी भी सूची मांगी गई है।
आरओ व एआरओ की नियुक्ति करेंगे डीएम
पंचायत चुनाव के लिए निर्वाची पदाधिकारियों एवं सहायक निर्वाची पदाधिारियों की नियुक्ति जिला पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी पंचायत करेंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत आम चुनाव के लिए निर्वाची पदाधिकारियों एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारियों को नियुक्ति करने के लिए डीएम को प्राधिकृत किया है। इस पत्र के आने के बाद जिला पंचायत शाखा ने सभी बीडीओ से एआरओ की सूची मांगी है ताकि इस पर आगे की कार्रवाई हो सके। आयोग ने सभी संबंधित आरओ एवं एआरओ का नाम, दूरभाष संख्या संबंधित विवरणी की मांग की है। मालूम हो कि नएवर्ष में पंचायत चुनाव मार्च से मई के बीच अधिकतम नौ चरणों में हो सकता है। जिसका प्रस्ताव भी भेजा गया है। इस चुनाव के लिए प्राय. प्रखंड विकास पदाधिकारियों को ही निर्वाची पदाधिकारी नियुक्त किया जाता है। इनकी इस चुनाव में अहम भूमिका रहती है।
मतदाता सूची का हो रहा विखंडन
जिले में नौ चरणों में पंचायत चुनाव कराने के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है। पंचायत चुनाव को लेकर कार्य चल रहा है। अभी सभी प्रखंडों में मतदाता सूची का विखंडन का कार्य चल रहा है। इसके अलावा अन्य निर्देश भी दिया गया है।
राजकुमार गुप्ता, जिला पंचायत राज पदाधिकारी
लिंगानुपात पर भी दिया जा रहा है ध्यान
नौतन| प्रखंड मुख्यालय के मध्य विद्यालय परिसर मे सहायक निर्वाचक पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशान्त कुमार ने पंचायत आम निर्वाचन 2021 की तैयारी को लेकर सभी बीएलओ के साथ बैठक किया। बीडीओ प्रशांत कुमार ने कहा कि लिंगानुपात बढ़ाने के लिए सभी बीएलओ काे महिला मतदाताओं का नाम मतदाता सूची मे जोड़ने को कहा गया है। नौतन की नौ पंचायत के 118 वार्डों की मतदाता सूची 2020 के अनुसार विखंडित करने क़ा काम 27 तक पूरा करने को कहा गया।
रघुनाथपुर में मतदाता सूची में नाम जोड़ने का निर्देश
बीडीओ संतोष कुमार मिश्रा ने बीएलओ को मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने व अन्य कार्यों का निर्देश दिया। बताया गया कि प्रखंड क्षेत्र में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सभी बीएलओ की जिम्मेवारी तय की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रपत्र 6 में नये नाम जोड़ना , प्रपत्र 7 में नाम का सुधार , प्रपत्र 8 में मृत्य का नाम हटाने का कार्य होगा। मतदाता सूची में नये नाम जोड़ने में प्रमाणपत्र की प्रतिछाया, फोटो मतदान केन्द्र पर बीएलओ को सौंपना आवश्यक है। 80-90 वर्ष के मतदाता को जीवित रहने का सर्वेक्षण करना सुनिश्चित करना है। मौके पर सुनील कुमार सिंह, अभय कुमार मिश्रा, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे ।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/siwan/news/proposal-for-holding-panchayat-elections-in-nine-phases-ready-tainted-officers-will-be-transferred-128047070.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/24/1_1608825430.jpg
0 Response to "नौ चरणों में पंचायत चुनाव कराने का प्रस्ताव तैयार, दागी अधिकारियों का होगा तबादला"
Post a Comment