प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या
24 December, 2020
Comment
शादीशुदा प्रेमिका से मिलने दोस्तों के साथ उसकी ससुराल गए युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना देवरिया के नोनार पांडेय गांव की है। युवक के साथ दोस्त थे। वह आधी रात को उससे बातचीत कर रहा था कि युवती के ससुराल वालों ने देख लिया। बताया जा रहा है कि युवक दरौली थाना क्षेत्र के डरैली मठिया गांव का रहनेवाला पंकज मिश्रा था। उसके पकड़े जाने के बाद उसके साथ गए दोस्त बाइक से भाग गए। पुलिस ने युवती के घर के पास से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। युवती से पूछताछ की तो घटना का खुलासा हुआ। उसने बताया कि युवक उसका उसका प्रेमी था। शादी के पहले से ही उसके साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह उससे मिलने आया था कि ससुराल के लोगों ने देख लिया। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/siwan/news/lover-beaten-to-death-by-girlfriend-128047074.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/24/
0 Response to "प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या"
Post a Comment