Popular Posts

रीगा प्रखंड स्तर पर मंदिर निर्माण अभियान समिति का किया गया गठन

रीगा प्रखंड स्तर पर मंदिर निर्माण अभियान समिति का किया गया गठन

रीगा चीनी मिल से सटे राजदेवी माई स्थान परिसर में विश्व हिन्दू परिषद की बैठक महंत भूषणदास की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस अवसर पर उपस्थिति लोगों ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण अभियान समिति का गठन किया। इसमें धनंजय सिंह को प्रखंड अभियान संयोजक, अजीत सिंह एवं अमरनाथ कुमार को सह संयोजक एवं लालबहादुर को कोषाध्यक्ष को मनोनीत किया गया।

मंदिर निर्माण अभियान समिति प्रखंड में मंदिर निर्माण को लेकर हर घर से संपर्क कर सहयोग का आग्रह करेगी। यह अभियान आगामी 27 फरवरी 2021 तक चलेगा। मौके पर डॉ. देवेश ठाकुर, रामजीनिश गुप्ता, मदन कुमार सिंह, दीनबंधु पाठक, उमेश कुमार साह आदि मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/riga/news/temple-construction-campaign-committee-formed-at-riga-block-level-128004593.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/12/

0 Response to "रीगा प्रखंड स्तर पर मंदिर निर्माण अभियान समिति का किया गया गठन"

Post a Comment