Popular Posts

10 लीटर शराब के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

10 लीटर शराब के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

नगर पुलिस ने गश्ती के दौरान गुरुवार की रात थाना क्षेत्र के भवदेपुर व सिनेमा रोड में छापेमारी कर 10 लीटर देसी शराब के साथ दो महिला समेत पांच तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान भवदेपुर मोहल्ल के वार्ड 23 निवासी सोहन चौधरी, दीपक चौधरी, दो महिलाएं, सिनेमा गली निवासी पिन्टु कुमार गुप्ता के रूप में की गयी है। प्रभारी थानाध्यक्ष गौतम कुमार तिवारी ने बताया कि सोहन के पास से दो लीटर, दीपक के पास से डेढ़ लीटर, महिलाओं के पास से डेढ़ लीटर एवं पिन्टु के पास से पांच लीटर शराब बरामद हुई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/sitamarhi/news/five-smugglers-arrested-with-10-liters-of-liquor-128004591.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/12/

0 Response to "10 लीटर शराब के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार"

Post a Comment