Popular Posts

आधुनिक तकनीक से और कृषि वैज्ञानिकों की सलाह के अनुसार खेती करने से बढ़ेगी आमदनी

आधुनिक तकनीक से और कृषि वैज्ञानिकों की सलाह के अनुसार खेती करने से बढ़ेगी आमदनी

थाना क्षेत्र के बैदौल आदम स्थित महारानी स्थान के समीप किसान चौपाल का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष दिनेश कुमार आजाद ने की। किसान चौपाल में कृषि से संबंधित जानकारी दी गई। किसानों को फसल में लगने वाले कीटों और बीमारियों के साथ उससे बचाव की जानकारी दी गई। संतोष प्रियदर्शनी ने कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। कहा कि सरकार किसानों के हित में कई योजना चला रही है।

लोगों को इसका लाभ उठाना चाहिए। सरकार किसानों के आमदनी को दोगुणा करने को लेकर संकल्पित है। आधुनिक तरीका से और कृषि वैज्ञानिकों के सलाह के अनुसार खेती करने से यह आसानी से संभव है। इस दौरान धान खरीद पैक्स के माध्यम से किए जाने की जानकारी दी गई। कहा गया कि किसानों को धान बेचने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। मौके पर आत्मा के परियोजना निदेशक रिशु कुमार, किसान सलाहकार शंभू द्विवेदी, वार्ड सदस्य गणेश पासवान, लालपरी देवी, पंच कुशेश्वर बैठा सहित कई किसान उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/sitamarhi/news/with-modern-technology-and-according-to-the-advice-of-agricultural-scientists-farming-will-increase-income-128004597.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/12/

0 Response to "आधुनिक तकनीक से और कृषि वैज्ञानिकों की सलाह के अनुसार खेती करने से बढ़ेगी आमदनी"

Post a Comment