बेटे-बहू के खिलाफ मारपीट की कराई प्राथमिकी
11 December, 2020
Comment
विवाहिता बेटी को प्रताड़ित करने को लेकर मां ने अपने ही बेटे-बहू व स्टाफ पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। स्टाफ पर बेटी के साथ छेड़खानी और उसकी हत्या का प्रयास करने का आरोप लगाया है। बताया है कि उन्हें एक बेटा और एक बेटी है। पति की तबीयत खराब रहती है। देखभाल के लिए बेटी साथ में रहती है। संपत्ति पर कब्जे के लिए बेटा व बहू उनके अलावा उसके पति व बेटी को प्रताड़ित करते हैं। थानेदार ओम प्रकाश ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/news/fir-filed-for-assault-against-son-daughter-in-law-128004543.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/12/orig_1576625624_1607727780.jpg
0 Response to "बेटे-बहू के खिलाफ मारपीट की कराई प्राथमिकी"
Post a Comment