Popular Posts

अनाजों के आवंटन में गड़बड़ी, डीलरों में आक्रोश

अनाजों के आवंटन में गड़बड़ी, डीलरों में आक्रोश

प्रखंड डीलर संघ की बैठक सचिव मुकेश भारती की अध्यक्षता में हुई। जिसमें पीडीएस दुकानों में अनाज के आवंटन में गड़बड़ी को लेकर रोष व्यक्त किया गया। डीलरों ने कहा कि विभाग की गड़बड़ी के कारण नवंबर महीने में किशुनपुर पंचायत के डीलर उदय कुमार सिंह एवं संवरी के प्रभुनाथ सिंह को आवंटन नहीं किया गया। इसके अलावा दिसंबर महीने 11 डीलरों के आवंटन में में गड़बड़ी की गई है। वहीं जनवरी महीने के आवंटन में भी 11 डीलरों के आवंटन में गड़बड़ी की गई है।

वही नवंबर में में फ्री के चना के आवंटन में गड़बड़ी का आरोप लगाया गया। वहीं ई-पाश मशीन में एसआईओ से अधिक अनाज मशीन में दर्ज किए जाने से भी पीडीएस दुकानदार परेशान हैं। मालूम हो कि प्रखंड में अभी तक नवंबर महीने के अनाज का वितरण नहीं किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/chhapra/news/distortion-in-allocation-of-grains-outrage-among-dealers-128004539.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/12/

0 Response to "अनाजों के आवंटन में गड़बड़ी, डीलरों में आक्रोश"

Post a Comment