चार दिनों से लापता बिजली मिस्त्री का शव पताही पोखर में मिला
11 December, 2020
Comment
चार दिनों से लापता चौसिमा निवासी 35 वर्षीय बिजली मिस्त्री रंजीत कुमार का शव शुक्रवार को पताही पोखर से बरामद किया गया। पोखर से ही बिजली मिस्त्री की मोटरसाइकिल भी निकाली गई। आशंका जताई जा रही है कि मोटरसाइकिल चलाते समय कोहरे की वजह से बाइक समेत पोखर में गिर गया होगा। सूचना के बाद मौके पर पहुंची सदर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रंजीत के साला रुपक कुमार ने बताया कि शनिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस को आवेदन देंगे। मंगलवार को उसके बहनोई घर से निकले थे। इसके बाद घर नहीं लौटे। मोबाइल भी बंद था। सदर थाना के प्रभारी थानेदार राजेश कुमार राकेश ने बताया कि डूबने से मौत होने की बात सामने आ रही है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/news/body-of-missing-electrician-found-in-pokhar-for-four-days-128004546.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/12/orig_download1587772371_1607727854.jpg
0 Response to "चार दिनों से लापता बिजली मिस्त्री का शव पताही पोखर में मिला"
Post a Comment