Popular Posts

हर दिन आवेदन पर साइन करें अंचलाधिकारी

हर दिन आवेदन पर साइन करें अंचलाधिकारी

बिहार लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम के तहत बसंतपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में संचालित हो रहे आरटीपीएस काउंटर का जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी विपिन कुमार राय ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के क्रम में दी जाने वाली सेवाओं की व्यवस्था और वहां आवेदन पत्र प्राप्ति आदि कार्यों की जानकारी ली। निरीक्षण में पाया है कि आरटीपीएस काउंटर के भीतर तीन चार लोग बड़ी संख्या में कागजात लेकर उसमें से अपने कागजातों की खोज कर रहे थे। कार्यपालक सहायक ने बताया कि उसके द्वारा उन व्यक्तियों को कागजात खोजने के लिए बंडल दिया गया है। इसके बाद मौके से दो लोगों को पकड़ कर अंचल कार्यालय में ही शाम तक बैठाया गया।
काउंटर पर निरीक्षण के क्रम में आवेदन प्राप्ति एवं सेवा प्रदान की व्यवस्था के बाहर दृश्यमान स्थान पर फ्लैक्स लगा हुआ नहीं मिला। इसके साथ ही आरटीपीएस काउंटर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की संख्या थी। भीड़ होने के बाद भी काउंटर पर कार्य धीमी गति से चल रहा था। बताया गया कि सर्विस प्लस सॉफ्टवेयर के कारण धीमी गति से कार्य हो रहा है। जांच के दौरान पाया गया कि अंचलाधिकारी बसंतपुर के लॉगिन में 14 दिसंबर के बाद 25 आवेदन डिजिटल साइन करने को लेकर पड़े हुए थे और लोग अपने प्रमाण पत्र लेने हेतू केंद्र के बाहर भटक रहे थे। निरीक्षण के बाद जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ने अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी है। उन्होंने कहा है कि सभी अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया जा सकता है कि किसी भी आरटीपीएस काउंटर केंद्र के भीतर अप्राधिकृत लोगों को प्रवेश करने से कड़ाई से रोका जाए। आरटीपीएस केंद्र के भीतर प्रभावशाली लोग अपना काम जल्दी करा लेते हैं। इससे काउंटर के बाहर खड़े लोगों में असंतोष होता है और अव्यवस्था फैलती है। रिपोर्ट में कहा है कि सभी अंचलाधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी को यह भी आदेश दिया जा जाए कि वे प्रतिदिन अपने लॉगिन में जाकर प्रमाण पत्रों को हस्ताक्षरित करें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Every day sign on application


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/siwan/news/every-day-sign-on-application-128036085.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/21/3_1608566749.jpg

0 Response to "हर दिन आवेदन पर साइन करें अंचलाधिकारी"

Post a Comment